यूपी पुलिस ने भैंस पर छोड़ी अपना मालिक चुनने की जिम्मेदारी, भैंस ने यूं सुलझाया उलझा हुआ मामला

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में पुलिस एक केस सॉल्व करने के लिए पांच घंटे से माथा-पच्ची कर रही थी। मामले का जब कोई हल नहीं निकला तो पुलिस ने केस को सुलझाने की जिम्मेदारी एक भैंस को ही दे डाली। इसके बाद मामला सुलझ गया। दरअसल, ये मामला ही भैंस का था, जिसके दो दावेदार थे। पुलिस ने भैंस को ही अपना मालिक पहचानने की जिम्मेदारी सौंपी, जिसके बाद मामले का हल निकल आया। ये मामला इलाके में चर्चा का विषय बना रहा है।

क्या है पूरा मामला?

क्या है पूरा मामला?

कन्नौज के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के गुरसहायगंज के मिरगावां के अलीनगर जालंधर निवासी वीरेंद्र दिवाकर थाने पहुंचे और पुलिस को बताया कि उनकी भैंस शुक्रवार की रात को चोरी हो गई थी। दो दिनों तक तलाश करने के बाद रविवार को उसे अपनी भैंस अन्नपूर्णा मवेशी बाजार में मुस्लिम नाम के व्यापारी के पास दिखी। वीरेंद्र ने मुस्लिम से भैंस के बारे में पूछताछ की और अपनी भैंस बताते हुए उसे ले जाने लगा। इस पर मुस्लिम ने कहा कि उसने यह भैंस तालग्राम के माद्यौनगर निवासी धर्मेंद्र से 19 हजार में खरीदी है।

भैंस लेकर थाने पहुंचे दोनों दावेदार

भैंस लेकर थाने पहुंचे दोनों दावेदार

वीरेंद्र और मुस्लिम के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। दोनों ही भैंस पर अपना हक जताने लगे। मामला इतना बढ़ा कि थाने पहुंच गया। वीरेंद्र और मुस्लिम तिर्वा कोतवाली में ही भैंस के साथ पहुंचे और पुलिस को पूरी बात बताई। पुलिस ने तुरंत धर्मेंद्र को थाने बुलवाया। धर्मेंद्र ने भी भैंस पर अपना मालिकाना हक जताया। पांच घंटे तक थाने में पुलिस निपटारे के लिए माथा पच्ची करती रही, लेकिन कोई हल नहीं निकला।

जानिए किसके पास गई भैंस?

जानिए किसके पास गई भैंस?

इसके बाद फैसला लिया गया कि भैंस ही अपना मालिक चुनेगी। एसएसआई ने कहा​ कि भैंस जिसके बुलाने पर उसके पीछे-पीछे चल देगी उसी की हो जाएगी। धर्मेंद्र और वीरेंद्र ने एसएसआई की इस बात पर हामी भरी। इसके बाद कोतवाली परिसर में भैंस से करीब 100 मीटर की दूरी पर वीरेंद्र को बायीं और धर्मेंद्र को दायीं ओर खड़ा कराया। इसके बाद भैंस को छोड़ा गया तो दोनों अपनी-अपनी ओर पुचकार कर बुलाते रहे। 100 मीटर चलने के बाद भैंस धर्मेंद्र के पास पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने धर्मेंद्र, वीरेंद्र और पशु व्यापारी के बीच लिखित समझौता कराया और भैंस धर्मेंद्र के हवाले कर दी। धर्मेंद्र ने भैंस को व्यापारी मुस्लिम को सौंप दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+