कन्नौज से सूरत तक...Pushpraj Jain के ठिकानों पर पड़ी IT Raid, जानें कहां तक फैला हुआ है कारोबार

कन्नौज से सूरत तक...Pushpraj Jain के ठिकानों पर पड़ी IT Raid, जानें कहां तक फैला हुआ है कारोबार

कन्नौज, 31 दिसंबर: जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) और इनकम टैक्स विभाग की संयुक्त टीम ने समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) और इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन उर्फ पंपी जैन के ठिकानों पर छापेमारी की है। छापेमारी की यह कार्रवाई शुक्रवार (31 दिसंबर) सुबह करीब 7 बजे की गई, जो अभी तक चालू है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यह छापेमारी कानपुर, कन्नौज, नोएडा, हाथरस, बॉम्बे, सूरत, डिंडीगुल (TN) सहित 8 ठिकानों पर की जा रही है। पुष्पराज जैन के अलावा कन्नौज में इत्र कारोबारी मलिक मियां के ठिकानों पर छापा पड़ा है।

Recommended Video

    Kannauj Raid: सपा एमएलसी पुष्पराज जैन के घर पड़ा छापा, समाजवादी इत्र किया था लॉन्च
    पंपी जैन के बैंक खातों की भी कर रही है जांच

    पंपी जैन के बैंक खातों की भी कर रही है जांच

    डीजीजीआई और इनकम टैक्स विभाग की संयुक्त टीम एमएलसी पुष्पराज जैन उर्फ पंपी जैन के बैंक खातों की भी जांच कर रहा है, जो मुंबई स्थित ब्रांच के हैं। दरअसल, पुष्पराज जैन के कन्नौज स्थित घर और फैक्ट्री पर छापेमारी के अलावा हाथरस वाली फैक्ट्री पर भी आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है। सपा एमएलसी पुष्पराज जैन उर्फ पंपी जैन की इत्र फैक्ट्री पर दो गाड़ियों में आधा दर्जन से अधिक आयकर विभाग के अधिकारी कोठी और फैक्ट्री की छापेमारी कर रहे हैं। पुष्पराज की यह फैक्ट्री हाथरस जिले के हसायन कोतवाली क्षेत्र में सिकतरा रोड पर स्थित है।

    दुबई, अबूधाबी समेत कई देशों में जाता है इत्र

    दुबई, अबूधाबी समेत कई देशों में जाता है इत्र

    इसके अलावा कानपुर के प्रगट अरोमा कॉम्प्लैक्स में पंपी जैन के दफ्तर पर आयकर विभाग के अफसर मौजूद हैं। तो वहीं, पंपी जैन की कम्पनी प्रगति एरोमा का रिजनल ऑफिस मुंबई में है। वहां पर भी छापेमारी चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा बताया जा रहा है कि मुंबई ऑफिस से दुबई, अबू धाबी समेत कई देशों में इत्र का इंपोर्ट किया जाता है। हालांकि, इनकम टैक्स की सबसे बड़ी कार्रवाई कन्नौज वाले घर और फैक्ट्री में हो रही है। क्योंकि पुष्पजैन का घर कन्नौज में है, इसलिए आयकर विभाग की टीम सुबह से ही यहां बड़े पैमाने पर रेड मार रही है।

    18 फर्मों से जुड़े हैं पंपी जैन

    18 फर्मों से जुड़े हैं पंपी जैन

    खबर के मुताबिक, पुष्पराज जैन के घर और अलग-अलग जगहों पर स्थित ऑफिसों से टीम को अब तक क्या-क्या मिला है, इसकी डिटेल सामने नहीं आई है। तो वहीं, पुष्पराज जैन उर्फ पंपी करीब 18 फर्मों या कंपनियों से जुड़े हुए हैं। पुष्पराज जैन उर्फ पंपी प्रगति अरोमा ऑयल डिस्टिलर्स पी लिमिटेड के निदेशकों में से एक हैं। इसके अलावा पुष्पराज जैन उर्फ पंपी 12 और कंपनियों के निदेशक, 5 कंपनियों में पार्टनर रह चुके हैं।

    कौन हैं पुष्पराज जैन

    कौन हैं पुष्पराज जैन

    इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन उर्फ पम्पी जैन, समाजवादी पार्टी के नेता है और वर्तमान में एमएलसी भी हैं। पुष्पराज जैन का घर कन्नौज जिले के छिपट्टी इलाके में स्थित है। 2016 में पुष्पराज जैन इटावा-फर्रुखाबाद से एमएलसी चुने गए थे। वह प्रगति अरोमा ऑयल डिस्टिलर्स प्राइवेट लिमिटेड के सह-मालिक हैं। उनके इस बिजनेस की शुरुआत उनके पिता सवैललाल जैन ने 1950 में की थी। पुष्पराज और उनके तीन भाई कन्नौज में व्यवसाय चलाते हैं और एक ही घर में रहते हैं। एमएलसी पुष्पराज का मुंबई में एक घर और एक कार्यालय है, जहां से मुख्य रूप से मध्य पूर्व में लगभग 12 देशों को निर्यात का सौदा होता है। उनके तीन भाइयों में से दो मुंबई ऑफिस में काम करते हैं जबकि तीसरा उनके साथ कन्नौज में मैन्युफैक्चरिंग सेट-अप पर काम करता है।

    जानें कितनी संपत्ति के मालिक है पुष्पराज जैन

    जानें कितनी संपत्ति के मालिक है पुष्पराज जैन

    पुष्पराज जैन ने 2016 में एमएलसी चुनाव के दौरान दिए अपने हलफनामे में बताया था उनके और उनके परिवार के पास 37.15 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 10.10 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। पुष्पराज जैन का एक पेट्रोल पंप है, एक कोल्ड स्टोरेज भी है। उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और उन्होंने कन्नौज के स्वरूप नारायण इंटरमीडिएट कॉलेज में कक्षा 12 तक पढ़ाई की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+