VIDEO: इलाज के अभाव में मासूम की मौत, अस्पताल के गेट पर बेटे की लाश को सीने से लगाए रोता रहा पिता
कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज से दिल को झकझोर देने वाला वीडियो सामने आया है। एक वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही उजागर हुई है। दरसअल, बच्चे का पिता तेज बुखार से पीड़ित बच्चे को लेकर किसी तरह अस्पताल आया था। यहां घंटों भटकने के बाद भी बच्चे को इलाज नहीं मिला। नतीजा, इलाज के अभाव ने मासूम बच्चे ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। मजबूर पिता जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के गेट पर बच्चे को सीने से लगाए बेहोशी की हालत में पड़ा रहा। पास बैठी बच्चे की मां रोती रही।
Recommended Video

क्या है पूरा मामला
सदर कोतवाली क्षेत्र के मिश्रीपुर गांव के अनुज के ढाई वर्षीय बेटे को देर रात तेज बुखार आया था। गांव के डॉक्टर से कोई फायदा नहीं हुआ तो वह किसी तरह बुखार से तप रहे बेटे को जिला अस्पताल ले आया। आरोप है कि यहां वह बीमार बेटे को लेकर भटकता रहा, लेकिन इलाज करने वाले धरती के भगवान नहीं मिले। बुखार से तड़पते हुए मासूम बेटे ने दम तोड़ दिया। बेटे की मौत के बाद मां-पिता की चीखें सुन इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर साहब आए, लेकिन तब उनके इलाज का कोई फायदा नहीं रहा।

बच्चे के शव को सीने से लगाकर रोता रहा पिता
जिगर के टुकड़े की मौत के बाद पिता बेसुध हो गया। वह जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के गेट पर ही बच्चे को सीने से लगाए बेहोशी की हालत में पड़ा रहा और जब उठा तो बेटे को देखते-देखते रोने लगा। पास बैठी बच्चे की मां रोती बिलखती रही। दिल का झकझोर देने वाली इस घटना के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो को लेकर विपक्ष के नेता योगी सरकार पर हमलावर हो गए हैं।

क्या बोले सीएमओ?
कांग्रेस नेता अजय राय ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, 'आज भाजपा का राजनीतिक स्तर जितना नहीं गिरा है उससे ज्यादा उनकी इंसानियत अमानवीय हो गई है। उप्र के कन्नौज के मिश्रीपुर में इलाज ना मिलने से बच्चे की मौत हो गई, तेज बुखार से पीड़ित था बच्चा अस्पताल में डॉक्टरों पर आरोप है कि बच्चे को भर्ती नहीं किया गया। इस पूरे मामले जिला अस्पताल सीएमओ डॉक्टर कृष्ण स्वरूप का बयान भी सामने आया है। सीएमओ का कहना है कि बच्चे की हालत गंभीर थी, जिसको प्राथमिक उपचार दिया गया था। उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई थी।
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications