मनचाही जगह शादी न होने से B.A. की छात्रा ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, मौत

kannauj कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक बीए की छात्रा ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जान दे दी। पुलिस को उसके स्कूल बैग से तीन पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें छात्रा ने मनचाही जगह शादी न होने पर जान देने के बारे में लिखा है। पुलिस की मानें तो मामले की जांच की जा रही है।

girl extreme step for her love in kannauj

कन्नौज जिले के होली मोहल्ला में रहने वाले संदीप शुक्ला की 18 वर्षीय बेटी हर्षिता शुक्ला शहर के एक डिग्री कालेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। शनिवार सुबह वह कालेज पढ़ने आई थी। करीब 11 बजे कानपुर की ओर जा रही ट्रेन का हार्न सुनकर वह कालेज से बाहर आ गई। कालेज के सामने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इससे सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

छानबीन के दौरान पुलिस को स्कूल बैग में तीन पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें छात्रा ने लिखा है कि मनचाही जगह शादी न होने से वह परेशान है। इससे आत्महत्या कर रही है। वहीं मृतका के परिजनों ने शहर में रहने वाले तीन युवकों पर रेलवे ट्रैक के किनारे ले जाकर ट्रेन के समाने धक्का देकर हत्या का आरोप लगाया है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि छात्रा के बैग में सुसाइड नोट मिला है। इससे आत्महत्या की बात सामने आई है। मृतक के परिजनों के आरोप की जांच की जा रही है।

सॉरी पापा, अब कभी कोई नहीं होगा परेशान
छात्रा के बैग से मिला सुसाइड नोट हिंदी और अंग्रेजी में लिखा हुआ है। कुछ शब्द लाल स्याही तो कुछ नीले से लिखे हैं। एक नाम को लाल स्याही से लिखा गया है। हर्षिता ने सुसाइड नोट में लिखा, लास्ट बार सबको रियली सॉरी, सॉरी पापा, आज के बाद कभी कोई परेशान नहीं होगा। जिंदगी आसान नहीं होती है। शायद ही कुछ लोगों को हर खुशी मिली पाती है। शहर के सरायमीरा में रहने वाले जिस लड़के से वह शादी करना चाहती है, वह बहुत अच्छा है। इसके बाद भी घर वाले शादी को राजी नहीं हैं। भगवान उसके रिश्ते को कभी टूटने न दे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+