कन्नौज में लगातार दूसरे दिन मिले 5 पॉजिटिव केस, मुंबई से लौटे शख्स के सम्पर्क में आए थे सभी

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में बुधवार को भी कोरोना के पांच नए केस सामने आए हैं। इस बार जो पांच नए केस मिले हैं उनमें चार केस छिबरामउ के किदवई नगर मोहल्ले के हैं, जबकि एक केस गुरौली गांव का है। यह सभी मुंबई से आए कोरोना पॉजिटिव के सम्पर्क में आए थे। अब जिले में एक्टिव केसों की संख्या 12 हो गई है। सीएमओ डाॅक्टर कृष्ण स्वरूप ने बताया कि बुधवार सुबह पांच लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई है। इस प्रकार जिले में अब तक कोरोना के कुल 19 मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें से 7 मरीज ठीक होकर पहले ही अपने घर जा चुके हैं। जबकि वर्तमान समय में कोरोना के एक्टिव केस 12 है।

five new corona positive case found in kannauj

कन्नौज में लगातार दूसरे दिन मिले 5 पॉजिटिव केस

उन्होंने बताया कि दो कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट एक की रविवार और एक की सोमवार को आई थी, जिसके बाद से लगातार कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ रही है। मंगलवार को 5 केस और बुधवार को नए 5 कोरोना पॉजिटिव आने से दो दिनों में यहां 10 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जो कुल मिलाकर अब एक्टिव केस 12 हो गए हैं। सभी मरीजों को इलाज के लिए तिर्वा स्थित सीएचसी में भर्ती करा दिया गया है, जबकि उनके परिजनों को क्वारंटाइन कर एक किलोमीटर एरिया को सील करने और सैनेटाइज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बताया गया कि छिबरामउ में दो दिन पहले निकले कोरोना मरीज के सम्पर्क में आने के कारण पांच नए लोग कोरोना संक्रमित हो गए थे, जिनकी जांच रिपोर्ट बुधवार को पाॅजिटिव आई है।

देशभर में बढ़ता जा रहा कोरोना का कहर

बता दें, लॉकडाउन के बावजूद कोरोना वायरस का कहर थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। देशभर में बुधवार को कोरोना वायरस के कुल मरीजों की संख्या 74 हजार के पार पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 24 घटों के दौरान ही कोरोना वायरस के 3525 नए केस सामने आए हैं, जिसके बाद देश में मरीजों की संख्या बढ़कर 74281 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 122 मरीजों की मौत हुई है और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 2415 हो गया है। हालांकि राहत की बात ये है कि अभी तक 24386 मरीज ठीक भी हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+