'रावण की लूट', कन्नौज में विजयादशमी पर पुतला लेकर भागने लगे श्रद्धालु, मची भगदड़, वजह हैरान कर देगी
Kannauj news viral video: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जनपद से विजयादशमी मेले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, विजयदशमी मेले में जलते हुए रावण के पुतले को लोग लूटने लगे। पुतला लूटने समय वहां पर भगदड़ मच गई।
विजयादशमी मेले में शामिल होने के लिए पहुंचे महिला पुरुष जलता हुआ पुतला टूटकर गिरने के बाद भागने लगे। भीड़ अनियंत्रित हो गई तो पुलिस को लाठी पीटते हुए लोगों को वहां से भागना पड़ा। इस मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Recommended Video
इस बारे में कन्नौज पुलिस द्वारा बताया गया कि दिनांक 17.10.24 को थाना कन्नौज क्षेत्रांतर्गत हुए रावण दहन के कार्यक्रम में आस्था के अनुसार स्थानीय लोगो द्वारा जली लकड़ी इक्कठा की जाने के लिए होड़ थी। सुरक्षा दृष्टिगत भीड़ नियंत्रित किए जाने के लिए आवश्यक कार्यवाही की गई। कार्यक्रम सकुशल संपन्न कराया गया। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल व फायर ब्रिगेड व्यवस्थापित किया गया था।
आईए जानते हैं क्यों लूट रहे थे लोग पुतला
दरअसल, कुछ लोगों में ऐसी आस्था है कि रावण विद्वान था। महाज्ञानी रावण के पुतले के टुकड़े या फिर पुतला जलने के बाद पुतले के बचे हुए अवशेष को अपने घर में रखने पर ज्ञान में वृद्धि होती है। इसके अलावा अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग मान्यताएं हैं।
माथे पर लगाते हैं पुतले की राख: कुछ जनपदों में ऐसी भी मान्यताएं हैं कि रावण दहन के बाद उसकी पुतले की राख को माथे पर लगाने के बाद शत्रुओं पर विजय हासिल होती है। इसके अलावा ऐसी भी मानता है कि बुरी शक्तियों से भी रक्षा होता है।
व्यापार में होती है तरक्की: इसी तरह रावण के पुतले की राख को कुछ लोग तिजोरी में रखते हैं जिससे व्यापार में आर्थिक लाभ होता है। इसी तरह व्यापारी लोग रावण का पुतला जलने के बाद उसका तिलक लगाते हैं जिससे व्यापार में वृद्धि होती है।
मानसिक शांति के लिए भी किया जाता है इस्तेमाल: ऐसी भी मान्यता है कि परिवार में सुख शांति और खुद की मानसिक शांति के लिए रावण के पुतले की राख या फिर अवशेष को घर में रखा जाता है। घर में रख रखने से परिवार में कलेश नहीं होता है।
यही कारण था कि कन्नौज में विजयदशमी मेले के बाद जब रावण के पुतले का दहन हुआ तो वहां पर लोग रावण की पुतले के अवशेष लूटने के चक्कर में जलता हुआ पुतला ही तोड़कर लेकर भागने लगे जिससे वहां भगदड़ मच गई।












Click it and Unblock the Notifications