लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर Akhilesh Yadav ने दिए बड़े संकेत, कन्नौज से लड़ सकते हैं चुनाव

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर Akhilesh Yadav ने दिए बड़े संकेत, कन्नौज से लड़ सकते हैं चुनाव

Akhilesh Yadav: समाजवाजी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) को लेकर बड़े संकेत दे दिए हैं। दरअसल, अखिलेश यादव आज (24 नवंबर) कन्नौज (Kannauj) पहुंचे। इस दौरान मीडिया ने डिंपल यादव को मैनपुरी सीट से उपचुनाव लड़ाने और कन्नौज सीट को लेकर सवाल पूछा। जिसका जवाब देते हुए अखिलेश यादव ने इशारों-इशारों में कहा, 'खाली बैठकर क्या करूंगा? हमारा काम ही चुनाव लड़ना है। जहां से पहला चुनाव लड़े हैं, वहीं से दोबारा चुनाव लडेंगे।'

Akhilesh Yadav

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) आज कन्नौज में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत की। डिंपल यादव के मैनपुरी से उपचुनाव लड़ने और कन्नौज सीट को लेकर एक सवाल मीडिया ने अखिलेश यादव से पूछा। जिसका जवाब देते हुए अखिलेश ने कहा, '2024 में भी चुनाव है, क्या करेंगे हम घर पर खाली बैठकर? हमारा काम ही चुनाव लड़ना है। चुनाव लड़ेंगे यहां पर, जहां से पहला चुनाव लड़े हैं, वहीं से दोबारा चुनाव लड़ेंगे।' वैसे भी पार्टी है तय करेगी की चुनाव में क्या करना है। हमारी चुनावी रणनीति पार्टी की सहमति के आधार पर बनेगी।

अखिलेश यादव ने आगे बोलते हुए कहा कि कानून व्यवस्था कब सुधरेगी जब सरकार खुद स्वीकार करेगी कि कानून व्यवस्था खराब है। उन्होंने कहा कि आप देखिए जब से बीजेपी की सरकार सत्ता में आई है तब से बेटियां और महिलाएं असुरक्षित हैं और इसलिए है कि सरकार खुद स्वीकार नहीं कर रही है कि कानून व्यवस्था खराब है। अधिकारी मनमर्जी कर रहे हैं। जिस दिन सरकार स्वीकार करेगी कि लायन आर्डर खराब है। उस दिन लाइन ऑर्डर खुद ठीक हो जाएगा।

कन्नौज से अखिलेश ने शुरू किया था राजनीतिक सफर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अखिलेश यादव ने अपनी राजनीतिक सफर की शुरूआत कन्नौज जिले की थी। 2000 में अखिलेश ने कन्नौज सीट पर हुए उपचुनाव में जीतकर पहली बार सांसद बने थे। इसके बाद 204 और फिर 2009 में वो कन्नौज सीट जीतक लोकसभा पहुंचे थे। लेकिन 2012 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद अखिलेश ने कन्नौज सीट से इस्तीफा दे दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+