अखिलेश यादव को मिल रही जान से मारने की धमकी, स्क्रीन शॉट ट्वीट कर लिखी ये बातें
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। अखिलेश यादव ने के कहा कि उनके पास एक दो दिन पहले फोन पर मैसेज आया था जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। बता दें, शनिवार को अखिलेश यादव कन्नौज में एक जनसभा का संबोधित कर रहे थे, इसी दौरान एक शख्स वहां घुस आया हमले की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़कर पीट दिया। शख्स के जनसभा में पहुंचने पर अखिलेश यादव ने कहा कि हमला करने वाली बात आज पुख्ता हो गई।

स्क्रीन शॉट के साथ किया ट्वीट
अखिलेश यादव ने व्हॉट्सऐप का एक स्क्रीन शॉट ट्वीट करते हुए लिखा है 'देश की राजनीति व्यक्तिगत धमकियों से होती हुई सार्वजनिक मंचों पर षड्यंत्रकारियों तक को भेजकर राजनेताओं को बदनाम करने की साजिश के निकृष्टतम दौर से गुजर रही है, लेकिन आज की समझदार जनता सब समझकर सत्ताधारियों के झांसे में नहीं आनेवाली है। बल्कि सत्ता का विरोध करने वालों के साथ खड़ी है'।

गैस की बढ़ी कीमतों के खिलाफ सभा को संबोधित कर रहे थे अखिलेश यादव
बता दें, गैस की बढ़ी कीमतों के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने रैली आयोजित की थी। जनसभा को संबोधित करने अखिलेश यादव शनिवार को कन्नौज पहुंचे थे। अखिलेश मंच पर खड़े होकर भाषण दे रहे थे, तभी जनता के बीच गोविन्द शुक्ला नाम के युवक ने अखिलेश से बेरोजगारी पर सवाल किया। इस पर अखिलेश ने उससे कहा- तुम किसके आदमी हो? भाजपा के तो नहीं हो? इतना कहने पर उसने 'जय श्री राम' का नारा लगा दिया। इसपर मौजूद लोगों से युवक को दबोचने की कोशिश की तो युवक धक्का-मुक्की करने लगा।

अखिलेश ने पुलिस अधिकारियों को लगाई फटकार
अखिलेश यादव को यह सब बहुत ही बुरा लगा। गुस्से में लाल अखिलेश यादव मंच से ही पुलिस अधिकारियों को डांटने लगे। अखिलेश यादव ने पुलिस अधिकारी से कहा, 'मैं पूछना चाहूंगा कि कितने स्टार हैं तुम्हारे ऊपर? यह (नारे लगाने वाला) आ कैसे गया यहां पर?' इसपर नीचे खड़े अधिकारी ने अखिलेश यादव को जवाब दिया कि नारेबाज यहां से जा नहीं सकता है।












Click it and Unblock the Notifications