कांगड़ा: महिला को कार में लिफ्ट देकर सात लोगों ने किया गैंगरेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में महिला के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सात लोगों ने महिला को अपनी गाड़ी में पहले लिफ्ट दी, इसके बाद उससे गैंगरेप किया। इसके महिला को मैक्‍लोडगंज के एक होटल में ले गए, जहां उसके साथ फिर से हैवानियत की। महिला की उम्र 32 साल बताई जा रही है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें, महिला शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं। पिछले पांच साल से वह अपने पति से से अलग रह रही है।

seven youth handcuffed by police for misdeeds woman in kangra

फार्म में गैंगरेप के बाद होटल में ले गए, फिर...

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह बनोई क्षेत्र में बस के इंतजार में खड़ी थी। आरोपियों ने उसे लिफ्ट दी और फिर शायद उसे सलोल के पोल्ट्री फार्म में ले गए, जहां उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने कहा है कि पीड़िता को खेत से मैक्‍लोडगंज के एक होटल में ले जाया गया, जहां आरोपियों ने महिला के साथ फिर से रेप किया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया और जांच में जुट गई।

पुलिस ने सातों आरोपियों को किया गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने इस मामले में सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी आसपास के गांवों के रहने वाले हैं। डीएसपी सुनील राणा ने बताया, ''हमनें सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी को आज कोर्ट में कोर्ट में पेश किया गया। पीड़ित महिला का मेडिकल करवाया गया है, रिपोर्ट आनी बाकी है।'' बता दें, पुलिस ने मैक्‍लोडगंज के होटल मालिक को भी गिरफ्तार किया है, जहां घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने बताया कि महिला शादीशुदा है और तीन बच्चों की मां है। वह पिछले पांच साल से अपने पति से दूर रह रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+