ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ द्वारा राजस्थान में खींची इस फोटो को 'विजडन फोटोग्राफ 2020 अवार्ड'

जोधपुर, 19 अप्रैल। धोरों की धरती राजस्थान की एक तस्वीर इन दिनों इंटरनेशनल लेवल पर छाई हुई है। तस्वीर को 'विजडन क्रिकेट फोटोग्राफ ऑफ द ईयर 2020 अवार्ड' मिला है। तस्वीर में रेत के समंदर के बीच बच्चे क्रिकेट खेल रहे हैं। यह तस्वीर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज स्टीव वॉ ने खींची थी।

जनवरी 2020 में भारत आए थे स्टीव वॉ

जनवरी 2020 में भारत आए थे स्टीव वॉ

दरअसल, स्टीव वॉ जनवरी 2020 में तीन सप्ताह के टूर पर भारत आए थे। इस दौरान वे राजस्थान के जोधपुर जिला मुख्यालय से 80 किलोमीटर दूर ओसियां उपखंड भी आए थे।

 ओसियां में रेत पर क्रिकेट खेल रहे थे बच्चे

ओसियां में रेत पर क्रिकेट खेल रहे थे बच्चे

जोधपुर भ्रमण के दौरान स्टीव वॉ को पता चला था कि ओसियां में सुबह बच्चे रेत के टीले पर क्रिकेट खेलते हैं। इसलिए स्टीव वॉ ओसियां पहुंचे और धोरों में क्रिकेट खेलते बच्चों की इस तस्वीर को अपने कैमरे में कैद किया था।

भारत भ्रमण की फोटो प्रकाशित किए

स्टीव वॉ ने भारत भ्रमण के दौरान खींचे गए करीब 200 फोटो को फोटोग्राफर ट्रेंट पार्के के साथ एक किताब 'द स्पिरिट ऑफ क्रिकेट-इंडिया' प्रकाशित की है। इसमें उन्होंने फोटो खींचने के समय अपने विचार भी शेयर किए।

 ईएसपीएन क्रिक इंफो ने शेयर की तस्वीर

ईएसपीएन क्रिक इंफो ने शेयर की तस्वीर

स्टीव वॉ द्वारा खींची गई ओसियां के बच्चों की तस्वीर को ईएसपीएन क्रिक इंफो ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस फोटो को विजडन 2020 अवार्ड विजेता बताते हुए शेयर किया है। स्टीव की यह फोटो 300 फोटो को पीछे छोड़ते हुए सर्वश्रेष्ठ चुनी गई है।

पूरे दिल से खेल रहे थे बच्चे

स्टीव के अनुसार दिल से क्रिकेट खेलते इन बच्चों का फोटो लेने के लिए जनवरी 2020 की सर्द सुबह पहुंच गए थे। बच्चों के पास सिर्फ एक स्टंप और रबड़ की खराब गेंद थी, लेकिन क्रिकेट खेलने का उनका जज्बा गजब का था और वे पूरे दिल से खेल को जीत के खेलते दिखे।

अवार्ड मिलने पर स्टीव वॉ की प्रतिक्रिया

अपने फेसबुक पेज पर स्टीव वॉ ने लिखा कि मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मेरे द्वारा ली गई एक तस्वीर विजडन क्रिकेट फोटोग्राफ ऑफ द ईयर प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी और विजेता बनेगी। मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। राजस्थान के जोधपुर के जिले के ओसियां में रेत के टीले पर क्रिकेट खेलने वाले बच्चों की तस्वीर को पुरस्कार मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+