Rajasthan Accident : दिल्ली के पर्यटकों से भरी बस-ट्रोले में टक्कर, 5 लोगों की मौत, 6 बच्चों समेत 12 घायल

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर जिले के बाप पुलिस थाना इलाके में शनिवार सुबह सात बजे जैसलमेर-बीकानेर हाइवे पर गांव गाडना के पास ट्रोले और मिनी बस में भिड़ंत हो गई, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। मिनी बस दिल्ली के पर्यटकों से भरी हुई थी। पर्यटक जैसलमेर भ्रमण लौट रहे थे। शवों का बाप के सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में करवाया गया है। घायलों को भर्ती करके इलाज किया जा रहा है।

Recommended Video

    Rajasthan Accident: Jodhpur में बस और ट्रोले की टक्कर, 5 लोगों की मौत | वनइंडिया हिंदी
    Trolla and bus accident in Jodhpurs village Gadna, five tourists from Delhi died

    जानकारी के अनुसार दुर्घटना इतनी भंयकर थी कि टक्कर लगने के बाद ट्रोला पलट गया और मिनी बस के परखच्चे उड़ गए। पर्यटक बस में फंस गए। एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो महिला व तीन पुरुष बस में बुरी तरह से फंस गए थे। उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। घायल छह बच्चों, तीन महिलाएं व तीन पुरुषों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे की वजह बस या ट्रोला में से किसी एक के चालक को झपकी आना माना जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+