राजस्थान पंचायत चुनाव 2020 : घर में रखा था बहू का शव, ग्रामीणों ने ससुर को बनाया निर्विरोध सरपंच

जोधपुर। राजस्थान में इन दिनों पंचायत चुनाव हो रहे हैं। तीन अक्टूबर को मतदान होना है। राजस्थान पंचायत चुनाव 2020 में नामांकन वापसी के दिन एक अनूठा मामला सामने आया है। जोधपुर जिले के भोपालगढ़ की छापला ग्राम पंचायत के एक घर के आंगन में बहू का शव पड़ा और ग्रामीणों ने मिलकर ससुर को​ निर्विरोध सरपंच चुन लिया।

पहली बार हो रहे यहां सरपंच चुनाव

पहली बार हो रहे यहां सरपंच चुनाव

हुआ यूं कि भोपालगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत रजलानी के राजस्व गांव छापला को नई ग्राम पंचायत बनाया गया है। राजस्थान पंचायत चुनाव 2020 में यहां पहली बार चुनाव हो रहे हैं। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित छापला ग्राम पंचायत से सीताराम मेहतर, हाथीराम मेघवाल व दीनाराम मेघवाल ने बुधवार को पर्चा भरा। गुरुवार को यहां नाम वापसी का दिन है।

 बेटे को काट लिया था सांप

बेटे को काट लिया था सांप

उधर, सरपंच पद प्रत्याशी सीताराम के पुत्र रामचंद्र को पिछले दिनों जहरीले सांप ने काट लिया था और उसका सप्ताह भर से अजमेर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। पति की नाजुक हालत को देखकर सदमे में आई रामचंद्र की पत्नी व सरपंच प्रत्याशी सीताराम की पुत्रवधू पुटूड़ी की बुधवार देर रात अचानक मृत्यु हो गई।

 ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से लिया निर्णय

ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से लिया निर्णय

इस बीच गुरुवार को सरपंच चुनाव के लिए नाम वापसी का दिन था और प्रत्याशी सीताराम मेहतर की गैर मौजूदगी में गांव के लोगों ने सर्वसम्मति से सीताराम मेहतर को ही निर्विरोध सरपंच चुनने का निर्णय किया। इस पर सरपंच पद के दो अन्य उम्मीदवारों हाथीराम व दीनाराम मेघवाल ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+