राजस्थान सीएम अशोक गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत ने गाया गाना-'ये शुभ घड़ियां'
जोधपुर, 1 अक्टूबर। राजस्थान कांग्रेस संकट 2022 के बीच सीएम अशोक गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत का एक गाना सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। गाना यूट्यूब पर 'सिंगर सुनीता गहलोत' नाम से बने चैनल पर अपलोड किया गया है। गाने के बोल ''ये शुभ घड़ियां' है।

'सिंगर सुनीता गहलोत' यूट्यूब चैनल पर 29 सितंबर की शाम को अपलोड हुआ यह पहला गाना है। मीडिया की खबरों में यह दावा किया जा रहा है कि राजस्थानी लोकगीत गाने को खुद सीएम की पत्नी सुनीता गहलोत ने ही कंपोज किया है। दो दिन में यूट्यूब पर 'ये शुभ घड़ियां' गाने को पांच हजार आठ लोग देख चुके हैं। 1200 लोगों ने लाइक किया है। सुनीता गहलोत के इस पहले गाने में उन्होंने बन्ना-बन्नी की प्यारी सी झलक को दर्शाया है। गाने की शुरुआत में उन्होंने लिखा है कि 'इन गीतों को मेरी मां विवाह अवसर पर उत्साह के साथ गाती थी'
बता दें कि 27 नवंबर 1977 को अशोक गहलोत व सुनीता गहलोत की शादी हुई थी। इनके एक बेटा वैभव गहलोत व बेटी सोनिया गहलोत हैं। वैभव की शादी 2005 में हिमांशी से हुई है। हिमांशी 'इन्वेंटिव हेल्पिंग हैंड सोसायटी' नामक NGO चलाती हैं। इनके एक बेटी काशविनी गहलोत है। बेटी सोनिया की शादी मुंबई के बिजनेसमैन गौतम अनखड़ के साथ हुई है। वैभव गहलोत राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट हैं। उन्होंने जोधपुर से लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था, मगर भाजपा के गजेंद्र सिंह शेखावत के सामने हार गए थे।












Click it and Unblock the Notifications