Rajasthan Election: जोधपुर में जेपी नड्डा ने टटोली नब्ज, विजय संकल्प बैठक में दिया जीत का मंत्र

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनावों के तहत नेताओं का तूफानी दौरा जारी है। सीएम गहलोत के गढ़ में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जमकर बरसे। जोधपुर में शनिवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने जमकर निशाना साधा।

बीजेपी अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा का सूर्यनगरी आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भावभरा सत्कार किया। विजय संकल्प बैठक में केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, राष्ट्रीय सचिव विजया राहटकर, प्रदेश महामंत्री जगवीर छाबा, प्रदेश मंत्री महेन्द्र कुमावत, ज़िला अध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा, देहात दक्षिण अध्यक्ष जगराम विश्नोई, देहात उत्तर के अध्यक्ष मनोहर पालीवाल ने आगवानी कर स्वागत किया।

 Jodhpur

मारवाड़ की पावनधरा पर महिला कार्यकर्ताओं की टोली ने मारवाड़ी परम्परा से कुमकुम के तिलक से स्वागत किया। बाद में विजय संकल्प बैठक में जोधपुर शहर, जोधपुर देहात दक्षिण, जोधपुर देहात उत्तर के प्रमुख
पदाधिकारियो के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मार्गदर्शन कर विधानसभा चुनाव का फीडबैक लिया।

प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन के पदाधिकारियो के साथ किया गया सार्थक संवाद एवम् मार्गदर्शन उत्साह बढ़ाएगा। विजय संकल्प बैठक में दिया गया जीत का मंत्र भाजपा को विजय की दहलीज तक पहुंचाएगा।

नड्डा की शेखावत ने की आगवानी

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा जोधपुर पर केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने एयरपोर्ट पर अगवानी कर उनका स्वागत किया। शेखावत ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करके हर्ष और गर्व का अनुभव किया। उनका आना हम कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत उत्साहजनक है।

संवाद सूत्र: जितेंद्र डूडी, जोधपुर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+