Phalodi Satta Bazar: कब-कब सही-गलत साबित हुआ फलोदी सट्टा बाजार, यहां सटोरिए कैसे लगाते हैं चुनावी अनुमान?

Phalodi Satta Bazar Rajasthan Election 2023: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में फलोदी सट्टा बाजार के ताजा भाव। जानिए कांग्रेस-भाजपा में किसकी सरकार आएगी। अशोक गहलोत, सचिन पायलट व वसुंधरा राजे में कौन मुख्‍यमंत्री बनेगा?

Phalodi Satta Bazar Prediction Today: राजस्‍थान में राजधानी जयपुर से 409 किलोमीटर दूर फलोदी विधानसभा चुनाव 2023 में सबसे ज्‍यादा चर्चा में है। वजह है फलोदी का सट्टा बाजार, जो अपने सटीक अनुमानों के लिए देशभर में कुख्‍यात या विख्‍यात है।

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर फलोदी सट्टा बाजार के आज के ताजा भावों की बात करें तो अभी भी भाजपा प्रदेश में कांग्रेस को मात देती नजर आ रही है। जानिए 25 नवंबर को राजस्‍थान में मतदान से पहले फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान।

Phalodi Satta Bazar Rajasthan Chuanv 2023

फलोदी का सट्टा बाजार का अनुमान

भाजपा
सीट-122 से 124
भाव-20 से 25 पैसे
कांग्रेस
सीट-62 से 65
भाव-3.5 से 4 रुपए
(राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए)

कब-कब सही साबित हुआ फलोदी सट्टा मार्केट?

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में फलोदी सट्टा बाजार ने कांग्रेस को 137 और भाजपा को 55 सीटें देने का अनुमान लगाया था। नतीजा यह रहा था कि कर्नाटक में कांग्रेस को 136 और भाजपा को 66 सीटें मिली। इसी तरह से फलोदी सट्टा बाजार ने गुजरात चुनाव में भाजपा की वापसी का दावा किया था। हिमाचल प्रदेश में कांटे की टक्‍क्‍र के बीच कांग्रेस की जीत बताई थी। दोनों ही अनुमान सच साबित हुए थे। ये तीन तो महज उदाहरण हैं, देश दुनिया में तमाच चुनाव व क्रिकेट मैचों को लेकर फलोदी सट्टा बाजार ने सटीक अनुमान लगाया।

 jaipur to phalodi distance

जब गलत साबित हुआ फलोदी सट्टा बाजार
ऐसा नहीं है कि फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान कभी फेल नहीं होता। फलोदी सट्टा बाजार की भविष्‍यवाणी, अनुमान या दावा कभी गलत साबित नहीं हुआ। हाल ही क्रिकेट विश्‍व कप 2023 में फलोदी के सटोरिए भारत की जीत मान रहे थे जबकि मैच ऑस्‍ट्रेलिया जीता। इस पर फलोदी के सटोरियों का तर्क है कि भारत टॉस हार गया था। इसकी वजह मैच को लेकर अनुमान भी बदल गए थे।

फलोदी सट्टा बाजार कैसे अनुमान लगाता?

द लल्‍लनटॉप टीम से बातचीत में फलोदी सट्टा बाजार के दलाल अंशू चांडा, रवि शर्मा, शांतिलाल जैन आदि ने फलोदी सट्टा बाजार की इनसाइड स्‍टोरी शेयर की। इन्‍होंने बताया कि फलोदी का सट्टा बाजार चुनावों में अपने लोगों से ग्राउंड का सर्वे करवाता है। यहां के सटोरियों का देशभर में तगड़ा नेटवर्क है। अखबार व टीवी में चुनावी खबरें देख उनका विश्‍लेषण करने में भी यहां के लोग माहिर हैं।

(नोट: वन इंडिया हिंदी टीम सट्‌टा बाजार के दावों का समर्थन नहीं करती है।)

यह भी पढ़ें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+