Phalodi Satta Bazar: फलोदी सटोरिए-दलाल सटीक भविष्यवाणी को मानते लटियाल माता का आशीर्वाद
Phalodi Satta Bazar News: लोकसभा चुनाव 2024 में हर किसी की नजर फलोदी सट्टा बाजार के अनुमान और भविष्यवाणियों पर भी है।
फलोदी के सटोरिए और दलाल सटीक अनुमान व भविष्यवाणी को माता लटियाल का आशीर्वाद मानते हैं। आमजन के साथ-साथ सटोरियों व दलाल की आस्था का भी यह बड़ा केंद्र है।

यह भी पढ़ें- Phalodi Satta Bazar: लोकसभा चुनाव 2024 में किसको कितनी सीटें व भाव दे रहा फलोदी सट्टा बाजार?
फलोदी सट्टा बाजार से जुड़े पंडित कहते हैं कि करीब 500 साल पहले जब फलोदी बसा तब दो चीजें इसके साथ जुड़ी। एक सट्टा बाजार और दूसरा श्री लटियाल माता का मंदिर। वर्तमान में दोनों ही फलोदी की विशेष पहचान बने हुए हैं।
किंदवंती है कि फलोदी किले से करीब 300 मीटर दूर मां लटियाल का रथ जिस खेजड़ी के पेड़ में अटका, आज वहां विशाल मंदिर बना हुआ है। इसी के आस-पास शहर बस गया। माता की छत्रछाया में फलोदी के लोग खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं।
यह भी पढ़ें- Phalodi Satta Bazar: अबकी बार 400 पार तो नहीं बनेगी मोदी सरकार, कौन होगा PM?
जोधपुर से करीब 144 किलोमीटर की दूरी पर बसे फलोदी में करीब 700 से ज्यादा सटोरिए व दलाल सक्रिय हैं। यहां से सट्टा लाखों-करोड़ों में लगता है, मगर जब भी कोई सटोरिया व दलाल अपने धंधे का शुभारंभ करता है तो माता लटियाल का आशीर्वाद लेना नहीं भूलता।
नए जिले बने फलोदी में स्थित लटियाल माता मंदिर में नवरात्र में विशेष आयोजन होते हैं। मेला भरता है। इसके अलावा हर माह अष्टमी व चौदस को भी आस्था का सैलाब उमड़ता है। इनमें बड़ी संख्या सटोरियों की भी होती है, जो माता से आशीर्वाद लेने आते हैं।

मीडिया के साथ चुनावी चर्चा में यहां के लोग स्वीकार भी करते हैं कि उनके मुंह पर सरस्वती विराजती हैं और माता लटियाल के आशीर्वाद की वजह से आंधी-बारिश हो दुनियाभर में कहीं का कैसा भी चुनाव, उसके परिणाम का सटीक अनुमान लगाने में सफल होते हैं। माता के आशीर्वाद के अलावा फलोदी सट्टा बाजार के लोग अपने नेटवर्क के जरिए ग्राउंड सर्वे करवाते हैं।
फलोदी सट्टा बाजार से निकले लोग कई शेयर मार्केट पर पकड़ बना चुके हैं। फलोदी से मुम्बई पहुंचकर पैर जमा लिए हैं। कहते हैं कि शेयर मार्केट से जुड़े फलोदी के लोगों के घरों व कार्यालयों में मां लटियाल की तस्वीर व मंदिर जरूर मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें- Phalodi Satta Bazar: लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा से पहले फलोदी सट्टा बाजार से आया बड़ा अपडेट, बदलेगा इतिहास












Click it and Unblock the Notifications