Phalodi Satta Bazar: अबकी बार 400 पार तो नहीं बनेगी मोदी सरकार, कौन होगा PM?
Phalodi Satta Bazar on PM Modi: लोकसभा चुनाव 2024 में जीतने के बाद पीएम कौन होगा? एक बार फिर से नरेंद्र मोदी या कोई और? इस पर फलोदी सट्टा बाजार भविष्यवाणी कर चुका है, जो काफी चौंकाने वाला है।
राजस्थान के जोधपुर से अलग होकर नया जिला बने फलोदी के गांधी चौक चुनावों में अपने सटीक अनुमानों के लिए फलोदी सट्टा बाजार के रूप में कुख्यात या विख्यात है। इस जगह को अब नए नाम हेरिटेज मार्केट से जाना जाता है।

दरअसल, लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा ने 303 सीटें जीती थी। नरेंद्र मोदी लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बने थे। इस बार CAA, राम मंदिर, धारा 370 समेत कई दांव लगाए हैं और भाजपा 'अबकी बार एनडीए सरकार' को 400 पार सीटें मिलने का दावा कर रही है।
दरअसल, राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान द लल्लनटॉप टीम से बातचीत करते हुए फलोदी सट्टा बाजार वालों ने लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को मिलने वाली सीटों की संख्या के आधार पर ही पीएम पद को लेकर अपना अनुमान बताया था।

फलोदी सट्टा बाजार के एक शख्स ने अपना अनुमान शेयर करते हुए कहा कि ने कहा कि अगर लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को 400 सीट मिल गई तो यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को पीएम बनाया जा सकता है। 400 सीट आने पर पीएम मोदी खुद सीट छोड़ देंगे। अगर सीट 350 ही रही। उस स्थिति में मोदी फिर पीएम बनेंगे।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में फलोदी सट्टा बाजार भाजपा को 115 दे रहा था। जबकि 116 सीट मिली। अनुमान सटीक रहा। हालांकि इससे पहले चुनावों में इस बाजार की भविष्यवाणियां गलत भी साबित हुई हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान
लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान 16 मार्च को अपराह्न 3 बजे होना है। इस बार सात-आठ चरणों में आम चुनाव करवाए जा सकते हैं। चुनाव आयोग की प्रेस वार्ता लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा के साथ ही देशभर में आचार संहिता लागू हो जाएगी।
नोटः यहां पर दी गई जानकारी अखबार, मीडिया रिपोर्ट्स और सट्टा बाजारों के जानकारों के माध्यम से दी गई है। हमारा उद्देश्य सट्टा को किसी भी प्रकार से प्रोत्साहन करना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications