सट्टा बाजार के लिए फेमस फलोदी में थानेदार के ज्वाइंट कमिश्नर पति ने लालच में गंवाए ₹1 करोड़
चुनावों में अपने सटीक अनुमानों के लिए पहचान बना चुके फलोदी के लोग शेयर बाजार में भी तगड़ा निवेश करते हैं। इस बार फलोदी से शेयर बाजार से जुड़ी चौंकाने वाली खबर सामने आई है।
फलोदी में शेयर बाजार से अच्छे मुनाफे के चक्कर में ज्वाइंट कमिश्नर (जीएसटी) रविंद्रपाल सिंह मंडा के साथ एक करोड़ रुपए का धोखा हो गया। इनकी पत्नी राजस्थान पुलिस में उप निरीक्षक हैं। मंडा ने बाद रातानाडा पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है।

रातानाडा पुलिस के अनुसार रविंद्र पाल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 5 दिसंबर 2023 को उसे व्हाट्सअप पर मैसेज करके बोला गया कि उनकी टीम के अर्जुन शर्मा व समीर मल्होत्रा उन्हें शेयर मार्केट में निवेश करवा सकते हैं। अच्छा रिर्टन मिलेगा।
उनके कहने पर अच्छे रिर्टन के लालच में रविंद्र पाल सिंह ने कुर्तो फंड नामक कंपनी में इंस्टीट्यूशनल एकाउंट खोला। यह पूरी तरह से आनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफार्म हैं। जिस पर शेयर की ट्रेडिंग होती है।

14 दिसंबर से 20 जनवरी तक रविंद्र ने उनके बताए बैंक खातों में एक करोड़ 7 लाख 55 हजार रुपए अलग-अलग समय में उनके जमा भी करवा दिए। एक करोड़ के निवेश के बावजूद कोई रिर्टन नहीं मिलने पर रविंद्र पाल को शक हुआ।
उसने अर्जुन शर्मा व समीर मल्होत्रा से संपर्क किया तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। तब उसे ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद रातानाडा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।












Click it and Unblock the Notifications