विधायक Divya Maderna को मिली Y श्रेणी सुरक्षा, जानिए राजस्‍थान सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

जोधपुर के ओसियां से विधायक दिव्‍या मदेरणा पर 11 अप्रैल को हमला हुआ था। ऐसे में उन्‍हें दो माह के लिए वाई श्रेणी सुरक्षा प्रदान की गई है।

MLA Divya Maderna Y category security

राजस्‍थान में जोधपुर जिले के ओसियों से तेज तर्रार कांग्रेस विधायक दिव्‍या मदेरणा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राजस्‍थान सरकार ने दिव्‍या मदेरणा को वाई श्रेणी की सुरक्षा मुहैया करवाई है। भोपालगढ़ कॉपरेटिव चुनाव के दौरान दिव्‍या मदेरणा की गाड़ी पर हमले के बाद यह कदम उठाया गया है।

हमले के बाद दिव्‍या मदेरणा ने राजस्‍थान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और राजस्‍थान पुलिस डीजीपी से मुलाकात कर पूरी घटना के बारे में बताया। राज्‍य विशेष शाखा के उपमहानिरीक्षक ओमप्रकाश ने दिव्‍या मदेरणा को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने संबंधी आदेश जारी किए हैं।

MLA Divya Maderna Y category security

आदेश में लिखा गया है कि जोधपुर ग्रामीण में होने वाले संभावित खतरों को देखते हुए विधायक दिव्‍या मदेरणा को वर्तमान में दी जा रही सुरक्षा के अलावा दो माह के लिए वाई श्रेणी की सुरक्षा उपलब्‍ध करवाई जा रही है।

उल्‍लेखनीय है कि दिव्‍या मदेरणा ने हमला करने का आरोप राजस्‍थान मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ पर लगाया था। दिव्‍या ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें जाखड़ जान से मारने की धमकी देते नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+