घोड़ी पर सवार दूल्हा, बाराती सिर्फ चार बहनें, घरवालों से बोलीं-'हम ही ब्याह कर ले आएंगी अपने भाई को'
जोधपुर, 27 अप्रैल। राजस्थान के दूसरे सबसे बड़े शहर जोधपुर में कोरोना वायरस की संक्रमण की दर 46 फीसदी है। लोगों को कोरोना से बचाने के लिए सरकार ने कई तरह की पाबंदियां भी लगा रखी है। शादी में मेहमानों की संख्या 50 तक सीमित कर रखी है जबकि शादी में कोरोना गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, मगर जोधपुर से एक ऐसी तस्वीरें सामने आई है, जो कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता फैला रही है।

दरअसल, कोरोना महामारी के इस दौर में शादियों का सीजन भी चल रहा है। शादी समारोह में कोरोना गाइडलाइन की पालना करवाने में प्रशासन को पसीने छूट रहे हैं। इस बीच जोधपुर के भीतरी शहर से सोमवार को एक बार निकली।
लोग बारात को देखते ही रह गए। इसलिए नहीं कि इसमें निर्धारित संख्या से ज्यादा लोग शामिल थे। बारात में दूल्हा और सिर्फ उसे चार बहनें थीं। धोड़ी पर सवार दूल्हे के साथ चलती उसकी चार बहनें ही बाराती थीं। शहर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इस परिवार ने फैसला किया दूल्हे के साथ बाराती बनकर उसके साथ सिर्फ चार बहनें ही जाएंगी।
बहनों ने परिवार को बोल दिया था कि उनके अलावा और कोई भी बारात में नहीं जाएगा। हम ही अपने भाई को ब्याह कर ले आएंगी। यह तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। लोग इस परिवार की तारीफ भी कर रहे हैं। बता दें कि सोमवार को जोधपुर में 3697 लोगों की जांच करवाई गई थी, जिनमें से 1711 कोरोना पॉजिटिव पाए गए।












Click it and Unblock the Notifications