Jodhpur: NSUI कार्यकर्ता ने ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल को कार के बोनट पर 300 मीटर तक घसीटा
जोधपुर में छात्रसंघ चुनाव लड़ चुके एनएसयूआई कार्यकर्ता ने रिक्त्तियां भैरुजी चौराहे पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के कांस्टेबल ओमप्रकाश को कार के बोनट पर घसीट ले गया।

राजस्थान के दूसरे सबसे बड़े शहर जोधपुर में छात्रनेता की दबंगई का मामला सामने आया है। इसने यातायात पुलिस के कांस्टेबल की जान जोखिम में डाल दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
Recommended Video

जोधपुर की शास्त्री नगर पुलिस के अनुसार आरोपी कार चालक एकलखोरी निवासी ओमसिंह देवासी एनएसयूआई का कार्यकर्ता है। वह जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के छात्रसंघ में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चुनाव भी लड़ चुका है।
जोधपुर में रिक्त्तियां भैरुजी पर यातायात कांस्टेबल ओमप्रकाश तैनात थे। दोपहर को इस्हाकिया कब्रिस्तान से ओमसिंह देवासी कार चलाते हुए फोन पर बात करते हुए आ रहा था। वहां तैनात अन्य हेड कांस्टेबल ने ओमसिंह को रुकने का इशारा किया। इसी दौरान कांस्टेबल ओमप्रकाश भी खड़ा था।
आरोपी ओमसिंह ने कार की स्पीड बढ़ा दी। ओमप्रकाश को गाड़ी के बोनट पर गिरा दिया और उसे 300 मीटर तक घसीटता रहा। फिर वह कार को मेडिकल कॉलेज की ओर भगा ले गया। यह सब हेड कांस्टेबल ने वायरलैस पर पुलिस कंट्रोल में इसकी सूचना दी। तब मेडिकल कॉलेज चौराहे पर एमडीएम अस्पताल मोड पर तैनात कांस्टेबल ने अपनी जीप आगे लगाकर कार को रोक लिया।












Click it and Unblock the Notifications