MLA Divya Maderna फिर सुर्खियों में, अब Rahul Gandhi के साथ कश्‍मीर में इस अंदाज में दिखीं

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का 30 जनवरी 2023 को श्रीनगर में समापान हो गया। कन्‍याकुमारी से कश्‍मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा में राजस्‍थान के ओसियां से कांग्रेस विधायक दिव्‍या मदरेणा ने खूब सुर्खियां बटोरी।

Divya Maderna with Rahul Gandhi

Divya Maderna With Rahul Gandhi in Bharat Jodo Yatra : अपने बेबाक अंदाज के लिए अक्‍सर सुर्खियों में रहने वालीं राजस्‍थान के ओसियां से कांग्रेस विधायक दिव्‍या मदेरणा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी छाई रहीं। यात्रा में दिव्‍या मदेरणा कई बार राहुल गांधी के साथ नजर आईं।

लाल चौक पर हाथ में थामा तिरंगा

लाल चौक पर हाथ में थामा तिरंगा

कन्‍याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा का आखिरी पड़ाव जम्‍मू कश्‍मीर के श्रीनगर में रहा। यहां पर विधायक दिव्‍या मदेरणा कश्‍मीर के रंग में रंगी नजर आईं। कभी वे कश्‍मीर की पारम्पिक ड्रेस में तो कभी लालचौक पर तिरंगा पकड़े दिखीं। इस पर दिव्‍या मदेरणा ने अपन एफबी पेज पर लिखा 'राहुल गांधी जी के नेतृत्व में लाल चौक पर तिरंगा लहराया। नफ़रत हारेगी, मोहब्बत हमेशा जीतेगी, भारत में उम्मीदों का नया सवेरा होगा।'

Recommended Video

    Boytram Dudi: Brave Soldier का 100 साल में निधन, बना गए एक अनोखा रिकॉर्ड | वनइंडिया हिंदी
     कश्‍मीर की कली सी नजर आईं दिव्‍य मदेरणा

    कश्‍मीर की कली सी नजर आईं दिव्‍य मदेरणा

    भारत जोड़ो यात्रा के समापन के मौके पर कश्‍मीर पहुंचीं विधायक दिव्‍या मदेरणा वहां बर्फबारी का भी लुत्‍फ उठाते नजर आईं। बर्फ के बीच खड़े होकर तस्‍वीरें खिंचवाई, जिन्‍हें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर भी किया है।

     भाजपा आईटी सेल को लिया आड़े हाथों

    भाजपा आईटी सेल को लिया आड़े हाथों

    इससे पहले नवम्‍बर 2022 में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई दिव्‍या मदेरणा की राहुल गांधी के साथ की एक तस्‍वीर काफी वायरल हुई, जिसके चलते उन्‍हें ट्रोल भी किया गया। भाजपा आईटी सेल ने भी फोटो पर खूब तंज कसे। गुस्‍साई दिव्‍या मदेरणा ने तल्‍ख लहजे में जवाब दिया था।

     बेबाक अंदाज में करती हैं बयानबाजी

    बेबाक अंदाज में करती हैं बयानबाजी

    राजस्‍थान में अशोक गहलोत व सचिन पायलट की सियासी जंग के बीच भी दिव्‍या मदेरणा ने खुलकर बयानबाजी की। दिव्‍या ने यहां तक कहा था कि राजस्‍थान मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने तीन नेताओं की नादानी की वजह से दिल्‍ली की बादशाहत खो दी। दिव्‍या का यह बयान तब आया था कि अशोक गहलोत को कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष की दौड़ से बाहर होना पड़ा था।

     गहलोत सरकार के मंत्रियों पर साधा निशाना

    गहलोत सरकार के मंत्रियों पर साधा निशाना

    उस वक्‍त दिव्‍या मदेरणा ने नाम लिए बिना अशोक गहलोत खेमे के विधायक शांति धारीवाल, महेश जोशी व धर्मेंद्र राठौड़ पर निशाना साधा था। उन्‍होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'मुट्‌ठी भर बाजरे के लिए दिल्ली की बादशाहत खो दी। गहलोत मुख्यमंत्री रह भी जाते हैं तो कोई बात नहीं होगी। क्योंकि वे तीन बार इस पद पर रह चुके हैं। अपने तीन वफादार लोगों की भारी नादानी की वजह से उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस अध्‍यक्ष बनने का मौका खो दिया।'

     कौन हैं दिव्‍या मदेरणा?

    कौन हैं दिव्‍या मदेरणा?

    बता दें कि दिव्‍या मदेरणा को राजनीति विरासत में मिली है। ये कांग्रेस दिग्‍गज नेता महिपाल मदेरणा की बेटी व परसराम मदेरणा की पोती हैं। 25 अक्‍टूबर 1984 को जन्‍मी दिव्‍या मदेरणा की मां का नाम लीला मदेरणा हैं, जो जोधपुर की जिला प्रमुख हैं। दिव्‍या मदेरणा वर्तमान में जोधपुर जिले की ओसियां सीट से कांग्रेस विधायक हैं। इंग्‍लैंड से पढ़ाई करके लौटी दिव्‍या मदेरणा अब अपने परिवार की राजनीति विरासत को आगे बढ़ा रही हैं।

    आखिरी पड़ाव की फोटो वायरल

    आखिरी पड़ाव की फोटो वायरल

    भारत जोड़ो यात्रा के श्रीनगर में आखिरी पड़ाव पर विधायक दिव्‍या मदेरणा काला कोट पहने राहुल गांधी के गले लगतीं नजर आई। इस दौरान राहुल सफेद टीशर्ट व ऊनी टॉपी में दिखें। दिव्‍या मदेरणा ने तस्‍वीर अपने फेसबुक पेज पर शेयर करते हुए लिखा कि 'कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के आख़री पड़ाव में हमारे आदरणीय नेता राहुल गांधी जी के साथ।' महज 22 घंटे में ही इस फोटो को 9 हजार से ज्‍यादा लोगों ने लाइक किया है। इस पर 684 कमेंट भी हैं। वहीं, फोटो को 70 लोगों ने शेयर किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+