Umaid Bhawan Palace Jodhpur: शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय-अमानत की शाही शादी, मेहमानों के लिए खास तोहफे
Kartikeya Chouhan And Amanat Bansal Wedding: केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान और अमानत बंसल आज जोधपुर के भव्य उम्मेद भवन पैलेस में विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह शाही शादी पूरे शान-ओ-शौकत के साथ हो रही है, जिसमें राजनीतिक और कारोबारी जगत की कई बड़ी हस्तियां शिरकत कर रही हैं।
शाही अंदाज में शुरू हुई शादी की रस्में
शादी की रस्में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में धूमधाम से चल रही हैं। अक्टूबर 2023 में दिल्ली में सगाई करने के बाद अब दोनों परिवार इस शाही शादी को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। बीते दिन संगीत नाइट में कार्तिकेय और अमानत ने जब स्टेज पर डांस किया तो पूरा माहौल संगीतमय हो गया।

मेहमानों के लिए खास तोहफे
शादी में शामिल होने वाले मेहमानों का स्वागत बेहद खास अंदाज में किया गया। उनके लिए 17 आइटम वाले गिफ्ट पैक तैयार कराए गए, जिनमें स्थानीय राजस्थानी स्मृतियां, शाही मिठाइयां और अन्य खास तोहफे शामिल हैं।
शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन और पौधारोपण
शादी से ठीक एक दिन पहले, 5 मार्च को, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने जन्मदिन के मौके पर उम्मेद भवन पैलेस में कार्तिकेय और अमानत के साथ पौधारोपण किया।
उम्मेद भवन में खास सजावट
शादी समारोह के लिए उम्मेद भवन को शाही अंदाज में सजाया गया है। हर ओर रौशनी, फूलों की सजावट और पारंपरिक थीम इसे और भव्य बना रही है। मेहमानों के लिए राजस्थानी व्यंजन और शानदार इंतजाम किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications