Jodhpur: बिना कहीं की यात्रा किए बुजुर्ग आया कोरोना की चपेट में, जोधपुर का मसूरिया हाई रिस्क एरिया

जोधपुर। राजस्थान में 2 अप्रैल को दोपहर दो बजे तक कोरोना वायरस के 113 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। सबसे अधिक 41 लोग जयपुर और 26 भीलवाड़ा में पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें बाद जोधपुर और झुंझुनूं का नंबर है। यहां पर कोरोना पॉजिटिव के नौ-नौ केस मिले हैं।

पुलिस ने पूरे क्षेत्र को कब्जे में लिया

पुलिस ने पूरे क्षेत्र को कब्जे में लिया

जोधपुर में 65 साल का एक बुजुर्ग भी कोरोना की चपेट में आ गया। खास बात यह है कि इस बुजुर्ग की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। मतलब इसने कोरोना के खौफ के बीच किसी जगह की यात्रा नहीं की थी। इसके बावजूद कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। मसूरिया पहाड़ी की तलहटी पर बालाजी मंदिर कॉलोनी में एक वृद्ध के कोरोना पॉजीटिव आते ही मसूरिया व आस-पास के क्षेत्र को हाई रिस्क जोन घोषित कर सील कर दिया। आस-पास के क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को कब्जे में ले लिया।

सिर्फ एक निजी क्लिनिक पर दवा लाने गया

सिर्फ एक निजी क्लिनिक पर दवा लाने गया

बता दें कि कोरोना पॉजिटिव यह बुजुर्ग जोधपुर के न्यू कोहिनूर सिनेमा के पास बालाजी मंदिर तीन मोड़ मसूरिया क्षेत्र का रहने वाला है। बुजुर्ग को लगातार तेज खांसी आने पर परिजनों ने जोधपुर के एमडीएम अस्पताल भर्ती कराया गया। जांच हुई तो रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव निकल गया। बुजुर्ग के परिजनों ने बताया कि खांसी आने पर शुरुआत में घर से बाहर सिर्फ एक निजी क्लिनिक पर दवा लाने गया था। संभवतया उसी दौरान कोरोना संक्रमित हो गया।

तीन KM के आसपास का एरिया पूरा सील

तीन KM के आसपास का एरिया पूरा सील

बुजुर्ग के पॉजिटिव पाए जाने पर जोधपुर प्रशासन ने तीन किलोमीटर के आसपास का एरिया पूरा सील कर दिया है। इस मरीज के क्लोज कांटेक्ट में आए लोगों के साथ उनके घरों का सर्वे कर स्क्रीनिंग की जा रही है। एम्स जोधपुर में इरान से लाए गए और जैसलमेर व जोधपुर आर्मी वेलनेस सेंटर में रहे 18 संक्रमित मरीज भी भर्ती हैं। एक मरीज एमडीएम अस्पताल में भर्ती है। एम्स जोधपुर में कोरोना वायरस संक्रमित स्थानीय दो निवासी भर्ती हैं। एमडीएम अस्पताल में जोधपुर निवासी 6 मरीज भर्ती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+