जोधपुर जेल में बंदियों ने बनाया वीडियो, रिहा होते ही किया वायरल, बोले-जेलर को करते हैं Paytm

जोधपुर जेल से रिहा हुए बंदियों ने वायरल करवाया अंदर का वीडियो, ​जानिए कितना महंगा पड़ता है जेल का खाना

जोधपुर। राजस्थान की जेलों में सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली जोधपुर सेंट्रल जेल एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार जोधपुर जेल के अंदर का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जोधपुर सेंट्रल जेल का बताया जा रहे इस वायरल वीडियो में बंदियों ने जेल में वसूली का आरोप लगाया है।

Jodhpur Jail Viral Video prisoners alleged on jailer for Paytm

वायरल वीडियो में बंदियों ने आरोप लगाते हुए बताया कि जोधपुर सेंट्रल जेल में वसूली का खेल चल रहा है, जिसमें जेलर जगदीश पूनिया भी शामिल हैं। वहीं, बंदियों ने कहा कि जेलर जगदीश पूनिया के पेटीएम नंबर सभी जेल के कैदियों को दे रखे हैं। जिस पर उन्हें यह पैसा भेजना होता है।

वीडियो में बंदियों ने आरोप लगाया कि जेल में नमक के पैकेट के 300 रुपए, तेल के 500 रुपए प्रति लीटर और धनिया 15 सौ रुपए वसूले जाते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद जेल प्रशासन हरकत आया। वहीं, जेलर जगदीश पूनिया ने बताया कि वीडियो में दिख रहे दो आरोपी जेल से रिहा हो चुके हैं। वीडियो में दो अन्य बंदी भी दिखाई दे रहे हैं।

यह जेल से छूटने वाले बदियों की करतूत है। उन्हीं ने यह वीडियो वायरल करवाया है। यह जेल से वायरल नहीं हुआ है। फिलहाल जेल प्रशासन इस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+