जोधपुर: छोटे भाई ने मोबाइल में वीडियो गेम खेलकर नेट डाटा खत्म किया तो बड़े ने की हत्या

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में एक लड़के की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार रात बड़े भाई द्वारा छोटे भाई की हत्या किए जाने की इस वारदात में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। वो यह है कि युवा पीढ़ी इंटरनेट की गिरफ्त में है। इसी के चलते कदम गलत दिशा में उठ रहे हैं। जोधपुर में भी भाई की हत्या की वजह भी इंटरनेट ही बना है।

जोधपुर की दुर्गादास कॉलोनी का मामला

जोधपुर की दुर्गादास कॉलोनी का मामला

जानकारी के अनुसार जोधपुर के महामंदिर पुलिस थाना इलाके की वीर दुर्गादास कॉलोनी में कैलाशदान चारण अपने परिवार के साथ रहता है। इनके तीन बेटे व दो बेटी है। 23 साल पहले चारण ने पुदुच्‍चेरी की जापानी महिला से प्रेम विवाह किया था। महिला जोधपुर के निजी विद्यालय में अंग्रेजी ​की टीचर है।

 आरोपी रमन देता है टेनिस की कोचिंग

आरोपी रमन देता है टेनिस की कोचिंग

जोधपुर कमिश्नरेट के एसीपी पूर्व दरजाराम बोस ने बताया कि कैलाशदान का बड़ा बेटा रमन बच्चों को ​टेनिस की कोचिंग देता था। बुधवार को उसके छोटे भाई 12 वर्षीय रॉय ने उसके मोबाइल में वीडियो गेम खेलकर मोबाइल नेट डाटा खत्म कर दिया था। इस बात से बड़ा भाई रमन गुस्सा हो गया।

 सीने में चाकू से किए कई वार

सीने में चाकू से किए कई वार

आरोपी रमन अपने छोटे भाई रॉय को छत पर लेकर गया और वहां गुस्से में आकर उसके सीने में चाकू से कई वार किए, जिससे रॉय की मौत हो गई। इसके बाद रमन वहां से भाग गया। आरोपी रमन साइको बताया जा रहा है। थोड़ी देर बाद रॉय घर पर नहीं दिखा तो मां और बहन उसे तलाशती हुई छत पर जहां उसका खून से सना पड़ा मिला। रॉय को तुरंत जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 हत्या के अधिकृत कारणों का खुलासा नहीं

हत्या के अधिकृत कारणों का खुलासा नहीं

जोधपुर के महामंदिर पुलिस की शुरुआती जांच में रॉय की हत्या की यही वजह सामने आई है कि वह अक्सर अपने बड़े भाई रमन के मोबाइल में अक्सर वीडियो गेम खेला करता था, जिससे नेट डाटा खत्म हो जाता था और इसी बात को लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। हालांकि पुलिस ने हत्या के अधिकृत कारणों का खुलासा नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+