बर्थडे मनाने बीच सड़क पर तलवार से काटा केक, नाचे-गाए और वीडियो बनाया, फिर हो गए फरार

जोधपुर। राजस्थान में जोधपुर के भीतरी क्षेत्र में कुछ युवकों ने बीच सड़क उत्पात मचाया। बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए उन्होंने तलवार से केक काटा। उसके बाद गानों की धुन पर खूब नाचे। बीच सड़क पर टेबल लगाकर हो-हल्ला मचा तो वहां से राहगीरों को निकलने में परेशानी हुई। इस तरह बर्थडे सेलिब्रेट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर दिया गया। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।

4 युवक हिरासत में

4 युवक हिरासत में

पुलिस ने तात्कालिक कार्रवाई करते हुए 4 युवकों को हिरासत में लिया, हालांकि बर्थडे बॉय छुप गया। जोधपुर पुलिस के महामंदिर थाने के एएसआई देवाराम ने बताया कि उसकी तलाश की जा रही है।

बर्थडे बॉय फरार हो गया

बर्थडे बॉय फरार हो गया

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर हीरो बनने का नशा कुछ लोगों में इस कदर छाया हुआ है कि वे अपनी गैंग के साथ रौब जमाते-फिरते हैं। शहर से जो वीडियो वायरल हुआ है, उसके बारे में कहा जा रहा है कि वह बर्थडे बॉय फरार हो गया है।

पंजाबी गानों पर थिरकते दिखे

पंजाबी गानों पर थिरकते दिखे

एक वीडियो में बर्थडे बॉय हत्यारों के साथ पंजाबी गानों पर थिरकते हुए देखा गया था। उस गैंग का जो वीडियो सामने आया था, उससे कानून व्यवस्था का उल्लंघन हुआ। अब बीच सड़क पर तलवार से केक काटने का वीडियो भी इसी तरह की कोशिश थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+