Jodhpur Accident Video :राजस्थान में कैंपर-बस की भिड़ंत में 16 की मौत, चौंकाने वाली है हादसे की वजह
राजस्थान एक्सीडेंट : जोधपुर में कैंपर-बस की भिड़ंत में 16 की मौत, चौंकाने वाली है हादसे की वजह
जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर जिले में बालेसर के आगोलाई के मोड़ के पास शुक्रवार दोपहर बस व कैंपर के बीच हुई भिड़ंत में मृतकों की संख्या 16 हो गई है।

बताया जा रहा है कि जैसलमेर की ओर से आ रही तेज रफ़्तार बस का टायर फटने के बाद संतुलन बिगड़ गया था। इसी दौरान सामने से बोलेरो कैंपर आ रही थी। दोनों की आमने-सामने की टक्कर हुई, जो इतनी जबरदस्त थी कि बस व कैंपर चकनाचूर हो गई। 10 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और 6 घायलों की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
स्थानीय लोगों की मदद से प्रशासन और पुलिस ने घायलों को बालेसर के राजकीय अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद कई घायलों को जोधपुर मथुरादास माथुर अस्पताल में रैफर करना पड़ा।
सड़क पर मची चीख-पुकार
हादसे के बाद सड़क पर चीख पुकार मच गई। वाहनों में फंसे घायलों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला जा सका। सड़क किनारे एक साथ बड़ी संख्या में शव देख कोई आंसू नहीं रोक पाया।












Click it and Unblock the Notifications