जोधपुर : रात को तलवार से पत्नी की गर्दन काटकर सुबह पुलिस थाने पहुंचा पति
जोधपुर, 10 मई। राजस्थान के जोधपुर जिले की लूणी तहसील के पीपरली गांव स्थित भीलों की ढाणी में एक शख्स ने अपने पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते तलवार से गला काट कर उसकी हत्या कर दी। सुबह खुद ही थाने पहुंचा और पत्नी की हत्या करना बताया। उसकी सूचना पर पुलिस तुरंत हरकत में आई मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम को भी वहां बुलाया गया। अभियुक्त पति से पुलिस पूछताछ कर रही है। पति-पत्नी दोनों की मजदूरी करते थे। रविवार को ही वह अपनी पत्नी को पीहर से लेकर आया था।
{photo-feature}












Click it and Unblock the Notifications