Heavy Rain Jodhpur: भारी बारिश सड़कें बन गई दरिया, पानी में बहते वाहनों का वीडियो वायरल

राजस्‍थान में भारी बारिश हो रही है। जोधपुर में बारिश के दौरान सड़कें दरिया बन गई। सड़क पर दुपहिया वाहन ताश के पत्‍तों की बहते नजर आए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

राजस्‍थान में सावन के बदरा खूब बरस रहे हैं। जोधपुर में आसमान से पानी आफत बनकर बरस रहा है। भारी बारिश की वजह सड़कें दरिया बन गई। गलियों ने भी नदियों का रूप ले लिया। पानी में दुपहिया वाहन ताश के पत्‍तों की तरह बहते नजर आए।

jodhpur me barish

बता दें कि जोधपुर में शुक्रवार रात को हुई बारिश का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कई लोग व स्‍कूटी-मोटरसाइकिल बहते नजर आ रहे हैं।

भारी बारिश के बाद गलियों में पानी का बहाव इतना तेज था कि एक युवत तो मोटरसाइकिल समेत ही पानी में बह गया। शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे बारिश का सिलसिला शुरू हुआ था, जो देर रात क जारी रहा।

जोधपुर शहर के फुलेराव की घाटी चांदपोल से गुजर रहा बाइक सवार पानी में बह गया। हालांकि स्‍थानीय लोगों ने युवक को बचा लिया। पानी में बह जाने से उसके शरीर पर कई जगहों पर चोट लग गई।

जोधपुर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता से बात कर भारी बारिश से प्रभावित इलाकों में आवश्‍यक कदम उठाएं। उल्‍लेखनीय है कि जोधपुर रेलवे स्‍टेशन के वेटिंग रूम में भी पानी घुस गया।

शनिवार को जोधपुर जिला कलेक्टर ने न्यू रूप नगर, नटिया बस्ती, सुल्तान नगर, डर्बी कॉलोनी, खरबूजा बावड़ी आदि इलाकों का दौरा कर निगम अधिकारियों को जल निकासी के संबंध में निर्देशित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+