राजस्‍थान में भजनलाल शर्मा सरकार बनते ही जोधपुर के बरकतुल्लाह खां क्रिकेट स्‍टेडियम का बिजली कनेक्‍शन कटा

राजस्‍थान में भाजपा के भजनलाल शर्मा की सरकार बनने के बाद से जोधपुर का बरकतुल्लाह खां क्रिकेट स्‍टेडियम अंधेरे में डूबा हुआ है। जोधपुर विद्युत वितरण निगम ने बकाया बिल के चलते स्‍टेडियम की लाइट व नलकूप का कनेक्‍शन काट दिया है।

Electricity connection

दरअसल, जोधपुर के बरकतुल्लाह खां क्रिकेट स्टेडियम में लाइट व ट्यूबवैल कनेक्शन के बिजली के बिल पिछले सात माह से बकाया चल रहे थे, जिसके जोधपुर वितरण निगम की ओर से जोधपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) व राजस्‍थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) को लगातार नोटिस दिए जा रहे थे। पिछले साल ही जेडीए ने एमओयू कर बरकतुल्ला स्टेडियम को राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन को हैंडओवर किया था। बता दें कि आरसीए के अध्‍यक्ष पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत हैं।

मीडिया से बातचीत में जोधपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त देवेन्द्र कुमार कहते हैं कि बरकतुल्लाह खां क्रिकेट स्टेडियम अभी हमारे अंडर में नहीं है। हमने तो पिछले साल ही आरसीए को हैंडओवर कर दिया था। आरसीए ही स्टेडियम के खर्चे उठाएगा। एमओयू में साफ लिखा है कि जेडीए सिर्फ बिल्डिंग मेंटेंनेंस करेगा, जबकि खर्चे आरसीए उठाएगा। बिजली का बिल भी उसी खर्चे में आता है। बिजली का बिल आरसीए को चुकाना है। इधर, आरसीए के जॉइंट सेक्रेटरी राजेश भदाना कहते हैं कि बरकतुल्ला खां क्रिकेट स्टेडियम की एक साल तक मेंटेनेंस की जिम्‍मेदारी जेडीए की है। इसलिए बिजली के बिल भी जेडीए को देने हैं।

जोधपुर डिस्कॉम एससी सिटी ओपी सुथार कहते हैं कि बरकतुल्लाह खां क्रिकेट स्टेडियम की बिजली का बकाया तो जनवरी 2023 से ही चल रहा है। बीते 7 महीने से नोटिस दे रहे हैं। स्टेडियम की बिजली फाइल जेडीए के नाम से है। इसलिए पहले जेडीए को नोटिस भेजे। नोटिस के जवाब में फाइल नाम ट्रांसफर की एप्लीकेशन आ गई, इसमें आरसीए का जिक्र था। तब आरसीए को नोटिस जारी किया। कोई भुगतान नहीं हुआ तो 12 दिसंबर को कनेक्शन काट दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+