कोरोना वारियर्स : पिता ड्यूटी से आते हैं और मां ड्यूटी पर जाती हैं, पति-पत्नी बारी-बारी से रखते हैं बेटी का ख्याल

जोधपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण का डर हर किसी को सता रहा है। कोरोना वायरस से बचाव ही उपचार है। इसीलिए देशभर में लॉकडाउन किया गया है। इस लॉकडाउन की पालना कराने के लिए प्रशासन और पुलिस चप्पे-चप्पे पर मुस्तैदी से तैनात है।

corona warriors Husband Wife From Jodhpur Rajasthan

कोरोना के इस काल खंड में सभी लोग किस कदर परेशान हैं। आप के सामने हैं। कोरोना योद्धा पुलिस के जवानों के सामने बड़ी चुनौती बन रही है। संक्रमित लोगों को अस्पताल तक पहुंचाना व क्षेत्र के लोगों को घरों से बाहर निकलने नहीं देना। राजस्थान पुलिस के जवान मोहन जाजड़ा जो जोधपुर के कृषि क्षेत्र में तैनात हैं। जोधपुर में मोहन जाजड़ा व उनकी पत्नी ट्रैफिक पुलिस में सेवा दे रहे हैं। क्षेत्र में ही किराए के मकान में रहते हैं। इन दोनों की एक छोटी बच्ची है।

इस बच्ची के लिए दोनों मां-बाप ड्यूटी के बाद ड्यूटी करते हैं। ड्यूटी को लेकर पति पत्नी का जज्बा देखने लायक है। मोहन जाजड़ा की ड्यूटी सुबह 8:00 बजे से 2:00 बजे तक रहती है। वहीं, मोहन की पत्नी सुनीता जाजड़ा की ड्यूटी 3:00 बजे से रात को 10:00 बजे तक रहती है। जब मोहन ड्यूटी से आते हैं तो सुनीता ड्यूटी पर निकलती हैं और उसके बाद अपनी बेटी को वे संभालते हैं। यह बारी-बारी से अपनी मासूम बच्ची का ख्याल भी रखते हैं और लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए कदम उठा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+