3 महिलाएं पेटीकोट में छुपाकर ले गईं 7 साड़ियां, देखें चोरी का लाइव VIDEO


Jodhpur News, जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर शहर के अनुरुनि क्षेत्र त्रिपोलिया बाजार में शुक्रवार को एक दुकान पर साड़ियां खरीदने के बहाने तीन महिलाएं हजारों की साड़ियां पार कर ले गईं। हैरान कर देने वाली यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

Cctv Footage of Saree Theft from showroom by three women

CCTV फुटेज के आधार पर Jodhpur Police तीनों महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है, वहीं सीसीटीवी फुटेज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इन तीनों अनजान महिलाओं ने दुकान से 5 से 7 साड़ियां चुराई है, जिनकी अनुमानित कीमत 20 हजार से ज्यादा है। पुलिस ने दुकानदार की रिपोर्ट पर अज्ञात महिलाओं के खिलाफ का मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि कमला नेहरू कॉलेज के सामने एक कॉलोनी निवासी नितेश लोढा पुत्र शांतिलाल लोढ़ा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने रिपोर्ट में बताया कि त्रिपोलिया बाजार में शांतिलाल नरेश कुमार नाम की साड़ियों की दुकान है। शुक्रवार दिन में 3:30 बजे के आसपास तीन महिलाएं साड़ी खरीदने के बहाने आई।

Cctv Footage of Saree Theft from showroom by three women

तब सेल्समैन ने साड़ी दिखानी शुरू कर दी। महिलाएं अन्दर काउन्टर तक आ गई और साड़ियां देखने लगी। इस दौरान वे सेल्समैन का ध्यान बंटाकर पांच से सात साड़ी अंडर गारमेंटस (पेटीकोट) में छुपाकर ले गई। उस समय तो सेल्समैन को उन महिलाओं पर शक भी नहीं हुआ। ना ही चोरी का पता चला, मगर रात को सीसीटीवी फुटेज चेक किए जाने पर महिला की कारस्तानी सामने आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+