Legends League T20 : भीलवाड़ा किंग्स ने गुजरात जायंट्स को दी मात

जोधपुर, 1 अक्‍टूबर। राजस्‍थान के दूसरे सबसे बड़े शहर जोधपुर के बरकतुल्‍लाह खां स्‍टेडियम में बीती रात क्रिकेट के दिग्‍गज खिलाड़ी लीजेंड्स लीग टी-20 मैच में खेलते नजर आए। लीजेंड्स लीग के तहत मुकाबला भीलवाड़ा किंग्स व गुजरात जायंट्स के बीच हुआ, जिसमें भीलवाड़ा किंग्स ने गुजरात जायंट्स को में 5 विकेट से हरा दिया।

Jodhpurs Barkatullah Khan Stadium

लीजेंड्स लीग 2022 में पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान की कप्‍तानी में खेल रही भीलवाड़ा किंग्स की ओर से विलियम पोर्टरफील्ड और मोर्ने वान विक ने ओपनिंग की। पोर्टरफील्ड 37 बॉल पर 40 रन और मोर्ने वान विक 16 बॉल में 26 रन बनाए। युसूफ पठान ने 18 बॉलों में 39 रन, जेसल कायरा 39 और इरफान पठान ने 26 रन ठोके।

भारत के महान क्रिकेटर रहे वीरेंद्र सहवाग की कप्‍तानी में खेलने उतरी गुजरात जायंट्स टीम में कैरेबियाई सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने 9 चौके और 3 छक्के के साथ 40 बॉल पर 68 रन बनाए। यशपाल सिंह ने भी खूब चौके छक्‍के लगाए और 58 रन बनाए। यशपाल ने कटक में हुए पिछले मैच में शानदार अर्धशतक लगाया था।

जोधपुर के बरकतुल्लाह खां स्टेडियम में शुक्रवार रात को लीजेंड्स लीग टी-20 मैच में गुजरात जायंट्स द्वारा दिए गए 186 रन के टारगेट को भीलवाड़ा किंग्स ने 5 विकेट खोकर 19.4 ओवर में हासिल कर लिया। बता दें कि 20 साल बाद ऐसा मौका आया जब क्रिकेट के दिग्‍गजों को जोधपुर के बरकतुल्लाह खां स्टेडियम में खेलते देखा गया। यहां साल 2000 इंडिया-जिम्बाब्वे के मैच में सचिन ने 146 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+