टिड्डियों को अशोक गहलोत ने जान बूझकर राजस्थान से दिल्ली पहुंचाया-बेनीवाल

जोधपुर। आरएलपी सुप्रिमो व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने जोधपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आरएलपी पार्टी को राजस्थान में मजबूत विपक्ष में बनाने का दावा किया। साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के उनके गृह जिले में बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी।

hanuman beniwal

सांसद बेनीवाल जोधपुर के सर्किट हाउस में मीडिया से रूबरू हुए और पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों व टिड्डी दल को लेकर राजस्थान सरकार पर बरसे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से राजस्थान के सरहदी जिलों में टिड्डी दल पहुंच रहा है। इसको जान बूझकर बढ़ावा दिया जा रहा है। इसको रोका जा सकता था, लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने षड़यंत्र कर दिल्ली तक टिड्डी को पहुंचाया। क्योंकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चाहते हैं कि दिल्ली वाले भी देखे की टिड्डी क्या होती है।

विधानसभा चुनाव 2018 के दौरान राजस्थान में एक सभा में मंच से राहुल गांधी ने किसानों के कर्ज माफी की घोषणा करते हुए बोले थे कि एक... दो... तीन... चार... पांच... छह... सात... आठ... नौ... दस और किसानों का कर्ज माफ। इस पर हनुमान बेनीवाल बोले कि राहुल गांधी तो खुद ही 1234 है। वह तो हो ही गए है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि अशोक गहलोत जी सोनिया गांधी की परिक्रमा करके बिना किसी संघर्ष के मुख्यमंत्री बन जाते हैं। उन्होंने संघर्ष नहीं किया है जबकि मैंने तो कई सालों से आंदोलन किए हैं। संघर्ष किया है। कई बार जेल जा चुका हूं। अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत की हार के बाद बौखला गए हैं। गहलोत वह वैभव को आरसीए के मेंबर बना सकते थे। बना दिया, लेकिन राजनीति में स्थापित नहीं कर पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+