आसाराम जोधपुर एम्स में भर्ती, सेंट्रल में उठा सीने में दर्द, अस्पताल में उमड़ी समर्थकों की भीड़
आसाराम की तबीयत बिगड़ गई है। उनको अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है। अस्पताल में आसाराम के समर्थक भी बड़ी संख्या में पहुंच गए, जिनको काबू में करने के लिए फोर्स तैनात करनी पड़ी है। आसाराम नाबालिग से यौन उत्पीड़न के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। अभी जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद है।

जानकारी के अनुसार जेल में बंद आसाराम ने सीने में दर्द की शिकायत होने पर जोधपुर एम्स में लाया गया। मेडिकल चैकअप के बाद आसाराम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। फिर आसाराम को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। आसाराम की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने के बाद उनके समर्थकों की चिंता बढ़ गई और वे एम्स पहुंचने लगे। आसाराम समर्थकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए वहां भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
खबर हे कि जोधपुर एम्स में आसाराम को कार्डियक केयर यूनिट में भर्ती किया गया है। फिलहाल उनकी तबीयत ठीक बताई जा रही है। एम्स में समर्थकों की भीड़ बढ़ने से अस्पताल प्रशासन के सुरक्षाकर्मी अलर्ट मोड पर आ गए। जोधपुर एम्स से आसाराम का एक वीडियो भी मीडिया में सामने आया है। वीडियो में आसाराम बेहद थका हुआ लग रहा है।












Click it and Unblock the Notifications