VIDEO : अंजली व्यास ने रिएलिटी शो में मचाई धूम, ‘लड़की आंख मारे' पर डांस करके हुईं थी फेमस
जोधपुर। राजस्थान की अंजली व्यास एक बार फिर सुर्खियों में है। पिछले दिनों लड़की मारे गाने पर डांस करके सोशल मीडिया पर फेमस हुई अंजली अब छोटे पर पर्दे पर भी छा गई हैं। इनकी डांस की दीवानगी ने इन्हें राजस्थान के जोधपुर से मायानगरी मुम्बई में कलर्स टीवी के 'डांस दीवाने सीजन-2' के सेट पर पहुंचा दिया है।

‘कभी दाएं लगे कभी बाएं लगे' पर डांस करके जीता दिल
यहां पर भी अंजली व्यास ने शानदार प्रस्तुति देकर सबका दिल जीत लिया। ‘डांस दीवाने सीजन-2' में कॉकटेल मूवी के गाने ‘कभी दाएं लगे कभी बाएं लगे' पर डांस करके अंजली ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। अंजली ने रिएलिटी शो के जजों के सामने भी स्पष्ट कर दिया कि भले ही आपका शरीर मोटा हो, लेकिन आप में कुछ करने का जुनून हो तो सभी बातें पीछे छूट जाती हैं। इस कार्यक्रम के जरिए अंजली व्यास ने माधुरी दीक्षित से मिलने का ड्रीम भी पूरा कर लिया।

माधुरी दीक्षित भी हो गईं अंजली व्यास की दीवानी
व्यास ने जब प्रोग्राम में अपनी प्रस्तुति दी तो माधुरी दीक्षित सीट से खड़ी होकर ताली बजाने लगीं। वहीं तुषार, शशांक व एंकर अर्जुन उनके साथ थिरकने लगे। माधुरी ने अंजली का जज्बा देख कहा कि ऐसा लग रहा है कि आपकी उम्र व हैल्थ आपके डांस में कभी भी आड़े नही आ सकते। तुषार व शशांक ने दूसरे प्रतिभागियों से कहा कि इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। कुछ करने का जुनून हो तो सब कुछ संभव है।

जोधपुर के स्कूल में टीचर हैं अंजली व्यास
बता दें कि अंजली व्यास जोधपुर के एक स्कूल में इतिहास की टीचर है। गणतंत्र दिवस 2019 पर छात्राओं को सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियां करवाने के दौरान इन्हें लड़की आंख मारे जाने पर डांस करके छात्राओं को डांस स्टेप्स समझाने का प्रयास किया था, जिसे उस समय किसी ने मोबाइल में कैद कर लिया और फिर अंजली के डांस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications