Dharmendra Vishnoi AIF: राजस्‍थान का एयरफोर्स जवान सिलीगुडी में शहीद, छह माह पहले ही हुई थी शादी

Dharmendra Vishnoi AIF: राजस्‍थान का एयरफोर्स जवान सिलीगुडी में शहीद, छह माह पहले ही हुई थी शादी

जोधपुर, 3 अक्‍टूबर। राजस्‍थान ने एक और बहादुर जवान खो दिया। जोधपुर के कोसाना निवासी जवान धर्मेंद्र विश्‍नोई शहीद हो गए। इनकी जान पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में हुए एक सड़क हादसे में गई है। विश्‍नोई एयरफोर्स में एयरमैन के तौर पर 2019 में चयन हुआ था।

dharmendra vishnoi

शादी के महज छह माह बाद ही धर्मेंद शहीद हुए हैं। दोपहर को उनकी पार्थिव देह तिरंगे के साथ में जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन लाई गई फिर गांव कोसाना में पहुंची तो कोहराम मच गया। कोई आंसू नहीं रोक पाया। जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर सेना के जवानों ने शहीद धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी। उनके आखिरी दर्शन करने के लिए घर पर भी जन सैलाब उमड़ा।

बता दें कि जोधपुर जिला मुख्‍यालय से 60 किलोमीटर दूर स्थित गांव कोसाना के बेटे धर्मेंद्र विश्‍नोई एयरफोर्स की 4 राज एयर स्कॉड्रन के कैडेट भी रह चुके थे। छह माह पहले वे घर से दूल्‍हा बनकर निकले थे और अब आखिरी सफर पर निकले तो हर किसी की आंखें नम हो गई। पूरे गांव में बेटे की शहादत की खबर से बाजार बंद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+