जोधपुर : टैंकर और ट्रेलर में भिड़ंत के बाद लगी आग, जिंदा जला एक शख्स, देखिए खौफनाक वीडियो

जोधपुर। ये हादसा वाकई दिलदहला देने वाला है......घटना जोधपुर-बाड़मेर हाईवे की है.....जहां तेल से भरे एक टैंकर और ट्रैलर की जोरदार भिडंत के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। टैंकर में खाद्य तेल भरा होने के कारण आग बहुत तेजी से फैली और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। हादसे में एक शख्स की जिंदा जलने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा शख्स गंभीर रूप से झुलस गया।

A fire broke out in a tanker and trailer in Jodhpur, a man burnt alive

जोधपुर पुलिस कांस्टेबल सुशील ने बताया कि खाद्य तेल से भरा टैंकर गुजरात से आ रहा था। वहीं, दूसरा ट्रक जोधपुर की तरफ से बाड़मेर जा रहा था। तेज रफ्तार के कारण ट्रक चालक नियंत्रण खो बैठा और गलत दिशा में जाकर सामने से आ रहे टैंकर से जा टकराया।

दोनों वाहनों के टकराते ही आग लग गई। आग के गोले के बने तेल के टैंकर में उसके चालक और परिचालक फंस गए। इनमें से परिचालक तो जैसे-तैसे करके बाहर निकल गया, लेकिन चालक इसमें सफल नहीं हो पाया और वो जिंदा जल गया। घायल परिचालक को तत्काल जोधपुर ले जाकर वहां महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+