Kalpana Soren: झारखंड CM की रेस में सबसे आगे थीं हेमंत की पत्नी कल्पना सोरेन, अचानक कैसे हो गईं आउट?

Kalpana Soren: ईडी ने झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी से पहले हेमंत सोरेन ने इस्तीफा दिया था। अब झारखंड के नए मुख्यमंत्री के लिए चंपई सोरेन का नाम सामने आया है। उन्हें विधायक दल का नेता भी चुना गया है।

चंपई सोरेन से पहले झारखंड सीएम की रेस में सबसे आगे हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का नाम था। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से पहले ही वो सीएम बनने को लेकर चर्चाओं में थीं। लेकिन आखिरी इस बीच ऐसा क्या हुआ कि, उनका नाम सीएम लिस्ट से आउट हो गया।

Kalpana Soren

31 जनवरी 2024 को जब कल्पना सोरेन विधायक दल की बैठक में नहीं पहुंची तो हर कोई हैरान था। कल्पना सोरेन का मुख्यमंत्री न बनना इसिलए भी लोगों को चौंका रहा है क्योंकि 30 जनवरी को हुई विधायक दल की बैठक में वो मौजूद थीं।

झारखंड के सबसे बड़े सियासी परिवार की मंझली बहू कल्पना सोरेन यूं तो हमेशा राजनीति से दूर ही रहीं हैं लेकिन पिछले कई दिनों से वो सुर्खियों में हैं।

इन कारणों से CM रेस से बाहर हुईं कल्पना सोरेन

  • पार्टी में टूट का बढ़ा खतरा: सोरेन परिवार झारखंड का सबसे बड़ा सियासी परिवार है। हेमंत सोरेन के पिता झामुमो के प्रमुख शिबू सोरेन तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे हैं। ऐसे में जब फिर से कल्पना सोरेन का नाम मुख्यमंत्री के लिए सामने आया तो पार्टी में टूट का खतरा दिखने लगा था।
  • झामुमो के 18 विधायकों ने नहीं भरी हामी: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का दावा है कि झामुमो के 29 में से 18 विधायक कल्पना सोरेन को सीएम बनाने के लिए राजी नहीं थे। ये सभी 18 विधायक कल्पना सोरेन की जगह हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन को सीएम बनाने की मांग कर रहे थे।
  • पारिवारिक कलह: झारखंड सीएम रेस में सीता सोरेन का नाम भी आगे चल रहा था। सीता सोरेन हेमंत सोरेन के बड़े भाई दुर्गा सोरेन की पत्नी हैं। दुर्गा सोरेन का निधन 2009 में ही हो गया था। ऐसे में अगर कल्पना सोरेन को सीएम बनाया जाता तो परिवार में भी कलह हो सकता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+