Who is Champai Soren? जिन्हें हेमंत सोरेन के बाद चुना गया झारखंड़ का नया CM
champai soren kon hai Jharkhand CM: झारखंड में बड़े सियासी घटनाक्रम के बाद अब सूबे के मुखिया बदल गया है। झारखंड टाइगर के नाम से मशहूर चंपई सोरेन नए मुख्यमंत्री बनाए गए हैं।
घोटाले मामले में जांच के दायरे में आए हेमंत सोरेन पर गिरफ्तारी की तलवार लटकने की वजह से हेमंत सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) विधायकों ने चंपई सोरेन को विधायल दल का नेता चुन लिया, जो झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

बता दें कि झारखंड के नए मुख्यमंत्री बने चंपई सोरेन सरायकेला-खरसावां जिले स्थित जिलिंगगोड़ा गांव से हैं। किसान सिमल सोरेन के घर जन्मे चंपई सोरेने चार भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं।
झारखंड के नए सीएम चंपई सोरेन का विवाह उम्र में ही मानको के साथ हो गया था। इनके चार बेटे व तीन बेटी हैं। दसवीं तक की पढ़ाई गांव के सरकार स्कूल से की।
चंपई लंबे समय से झामुमो से जुड़े रहे हैं। वर्तमान में मोर्चा के उपाध्यक्ष भी हैं। 11 सितंबर 2010 से 18 जनवरी 2013 तक अर्जुन मुंडा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। फिर हेमंत सोरेन सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, परिवहन मंत्री बने।
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में फिर हेमंत सोरेन सीएम बने तो चंपई को भी मंत्री दुबारा मंत्री बनने का मौका मिला। तब इनको परिवहन, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रालय दिया गया।
उल्लेखनीय है कि झारखंड को बिहार से अलग करके नया राज्य बनाए जाने की मांग उठ रही थी तब शिबू सोरेन के साथ ही चंपई ने भी झारखंड आंदोलन में हिस्सा लिया था। आंदोलन में ये जल्द ही 'झारखंड टाइगर' के नाम से मशहूर भी हो गए।
झारखंड बनने के बाद चंपई सोरेन अपनी सरायकेला सीट से उपचुनाव में निर्दलीय विधायक बनकर पहली बार विधानसभा पहुंचे। बाद में झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए।












Click it and Unblock the Notifications