झारखंडः दंपति ने लगाया मुर्गा चोरी करने का आरोप तो डंडे से पीट-पीटकर दोनों को मार डाला

पश्चिमी सिंहभूम। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में डबल मर्डर से हड़कंप मच गया। जिले के जेटेया थाना क्षेत्र के बड़ा पासेया गांव में शनिवार की रात को निर्ममता से दंपति की हत्या कर दी गई। आरोपित के मुताबिक मृतक पति-पत्नी ने उस पर मुर्गा चोरी करने का आरोप लगाया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। इसी दौरान आरोपित ने डंडे से हमला कर दंपति को मार डाला।

west singhbhum man did murder of husband wife

वहीं बामेया बोबेंगा पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। घटना की जानकारी मिलने पर रविवार की सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और दंपति के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी बामेया बोबेंगा और म़ृतक दंपति 50 वर्षीय कैलाश गोप और 44 वर्षीय गुरूवारी देवी के बीच पैसे को लेकर विवाद था। इस सिलसिले में 3-4 बार पहले भी झगड़ा हो चुका था।

आरोपी बामेया बोबेंगा गांव में ही मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था, जबकि कैलाश गोप प्रवासी मजदूर था। पैसे को लेकर ही शनिवार रात को बामेया और कैलाश के बीच झगड़ा हुआ। जिसके बाद नशे की हालत में दंपति बामेया के घर पहुंचे। दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। इस दौरान बामेया भी नशे था।

इसी क्रम में बामेया ने एक मोटे डंडे से पहले कैलाश की पत्नी गुरुवारी के सिर पर मारा। सिर पर जोरदार प्रहार से गुरुवारी वहीं गिर गई. पत्नी की हालत को देखकर कैलाश बामेया को मारने दौड़ा। बामेया ने बचने के लिए कैलाश के सिर पर भी जोरदार प्रहार किया। जिससे कैलाश भी वहीं ढेर हो गया। सिर पर गंभीर चोट लगने से पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+