बेटी को बचाने के लिए सांप के ऊपर लेट गई महिला, बार-बार काटता रहा कोबरा फिर भी नहीं हटी

झारखंड के भुरकुंडा में एक मां अपनी बच्ची को बचाने के लिए जहरीले सांप से भिड़ गई। सांप से लड़ते-लड़ते मां ने अपनी जान खतरे में डाल दी। जहरीले सांप ने महिला को तीन बार काटा, लेकिन महिला ने हिम्मत नहीं हारी। महिला को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स में भर्ती कराया गया है।

नदी में स्नान करने गई थी महिला

नदी में स्नान करने गई थी महिला

मामला भुरकुंडा नलकारी नदी तट का है। छठ मंदिर के पास रहने वाले चरण मांझी की पत्नी सरिता देवी बीते दिनों अपने बच्चे के साथ नदी में नहाने गई थी। सरिता देवी ने अपनी बच्ची को नदी से दूर बैठा दिया था। सरिता नदी में नहा रही थी, तभी उसकी नजर बच्ची की ओर बढ़ रहे एक खतरनाक सांप पर पड़ी।

सांप के ऊपर लेट गई महिला, तीन बार काटा, लेकिन...

सांप के ऊपर लेट गई महिला, तीन बार काटा, लेकिन...

सांप को देखते ही सरिता देवी चीख पड़ी। वह दौड़ते हुए बच्ची के पास पहुंची और सांप के ऊपर ही लेट गई। एक मां ने अपनी बच्ची की जान तो बचा ली, लेकिन सांप ने उसे तीन बार काट लिया। इसके बाद वहां मौजूद महिलाओं में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सरिता देवी को भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। सरिता का रिम्स में इलाज चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बच्चों की जान बचाने के लिए अपनी जान खतरे में डाल देती है मां

बच्चों की जान बचाने के लिए अपनी जान खतरे में डाल देती है मां

इंसान हो या जानवर, पशु हो या पक्षी मां से बड़ा योद्धा कोई नहीं होता है। ये बात इसलिए कही गई है क्योंकि मां अपने बच्चों को बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगाने से पहले एक बार भी नहीं सोचती है। इंसानों के अलावा ऐसे मामले जानवर, पशु पक्षियों में अक्सर देखने को मिलते हैं। सोशल मीडिया पर भी ऐसे कई वीडियो पड़े हैं, जहां एक मां अपने बच्चों को बचाने के लिए सांप से भिड़ गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+