Video: झारखंड में शिवराज चौहान की कार कीचड़ भरे गड्ढे में फंसी, बहरागोड़ा की रैली में जाते वक्त हादसा

Shivraj Singh Chouhan Car Video: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की कार सोमवार को झारखंड के बहरागोड़ा में भारी बारिश के कारण एक कीचड़ भरे गड्ढे में फंस गई। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब शिवराज सिंह झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले एक सार्वजनिक सभा में हिस्सा लेने जा रहे थे।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने केंद्रीय मंत्री की गाड़ी का एक वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि गाड़ी एक तरफ से झुकी हुई है और गाड़ी पूरी तरह से गड्ढे में धंस गई।

Shivraj Singh Chouhan

Recommended Video

    झारखंड में शिवराज चौहान की कार कीचड़ भरे गड्ढे में फंसी, बहरागोड़ा की रैली में जाते वक्त हादसा

    इस कंडीशन के बाद शिवराज चौहान को गाड़ी छोड़नी पड़ी, क्योंकि गाड़ी स्थिर हो गई थी और उन्हें उनकी सुरक्षा टीम ने बारिश के बीच तुरंत उनको दूसरे वाहन से लेकर आगे के लिए रवाना हुए।

    कीचड़ भरे गड्ढे में फंसी 'मामा' की कार

    शिवराज सिंह चौहान की कार पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा शहर में बारिश के दौरान कीचड़ भरे गड्ढे में फंस गई। वीडियो में केंद्रीय मंत्री की कार के गड्ढे में फंसने के बाद उनके सुरक्षा गार्ड उनकी गाड़ी की ओर दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसमें कीचड़ भरा पानी भरा हुआ है। इसके बाद चौहान कार से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

    रैली में किया लोगों से ये वादा

    बहरागोड़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "सरकारी क्षेत्र में 2.87 लाख से ज्यादा पद खाली हैं। मैं वादा करता हूं कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो हमारी सरकार पहली ही कैबिनेट मीटिंग में सभी खाली पदों को भरने के प्रस्ताव को मंजूरी देगी।"

    बता दें कि झारखंड में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं और चौहान राज्य के लिए भाजपा के दो चुनाव प्रभारियों में से एक हैं।

    सोमवार को उन्होंने बहरागोड़ा में रैली से पहले भारी बारिश में लोगों से बातचीत का एक वीडियो साझा किया। जिसमें जिन्हें समर्थक 'मामा' कहकर संबोधित करते दिखाई दिए। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "बहरागोड़ा (झारखंड) में भारी बारिश हो रही है और साथ ही भांजे-भांजियों का अपने माम के प्रति प्यार भी बढ़ रहा है। और आपका यह प्यार ही हमारी ताकत है।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+