Saraikela Chunav 2024: सरायकेला सीट पर इस बार सबकी निगाहें, JMM के गढ़ में बागी चम्पाई करेंगे खेला!
Saraikela Vidhan Sabha Chunav 2024: झारखंड में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में से इस बार सबकी निगाहें सरायकेला सीट पर है। झारखंड की राजनीति में सरायकेला विधानसभा सीट इस बार एक अहम चुनावी मैदान के रूप में उभरी है।
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के गढ़ माने जाने वाले सरायकेला सीट पर इस बार खेला हो सकता है। सरायकेला सीट से 2019 के विधानसभा चुनावों में जेएमएम की टिकट पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने भाजपा के प्रत्याशी गणेश महली को हराया था। चम्पाई सोरेन सात बार सरायकेला सीट से विधायक रह चुके हैं।

अब जब चम्पाई सोरेन चुनाव से पहले जेएमएम को छोड़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए है तो ऐसे में इस सीट पर चुनावी समीकरण बदलने की उम्मीद है। इस सीट पर भाजपा बनाम जेएमएम के बीच कांटे की टक्कर होने की संभावना है।
चम्पाई सोरेन को BJP सरायकेला सीट से देगी टिकट! (Saraikela Assembly Seat)
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन 30 अगस्त 2024 को अपने बेटे बाबूलाल सोरेन के साथ भाजपा में शामिल हुए थे। रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा इस चम्पाई सोरेन को ही सरायकेला सीट से टिकट देगी। इसके अलावा भाजपा बाबूलाल को कोल्हान संभाग की किसी सीट से टिकट दे सकती है।
हालांकि कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भाजपा नेतृत्व चम्पाई सोरेन की जगह उनके बेटे बाबूलाल को सरायकेला की उनकी परंपरागत सीट पर उतार सकती है। नहीं तो दोनों को आसपास की सीटों पर उम्मीदवार बनाया जा सकता है। हालांकि सरायकेला सीट के लिए भाजपा से चम्पाई सोरेन ही प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

Saraikela Seat: JMM ने भी सरायकेला में कर दी है तैयारी शुरू
दूसरी ओर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने भी भाजपा को कड़ी टक्कर देने के लिए सरायकेला सीट पर तैयारियां शुरू कर दी है। जेएमएम के सामने अभी सबसे बड़ी चुनौती उस बात की है कि चम्पाई सोरेन के जाने के बाद से वह सरायकेला से किसे उम्मीदवार बनाएगी। जेएमएम में इस सीट से टिकट पाने के लिए नेताओं ने लॉबिंग शुरू कर दी है। हालांकि जेएमएम इस सीट से किस नेता को टिकट देने वाली है? फिलहाल इसपर चर्चा की जा रही है।
झारखंड के मंत्री रामदास सोरेन ने सरायकेला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरायकेला सीट उनकी थी और उनकी ही रहेगी। उन्होंने कहा है कि जब विरोधी पार्टी मजबूत हो, तो हमें और मजबूती से लड़ाई लड़ने की जरूरत है। जेएमएम के प्रदेश महामंत्री विनोद पांडे ने भी कहा है कि वो इस सीट पर जीत दर्ज करेंगे।
Saraikela Assembly Election History: सरायकेला विधानसभा चुनाव के बारे में जानें?
- 1977 से 2000 तक सरायकेला विधानसभा बिहार के तहत आता था। 1977 और 1980 के चुनाव में सरायकेला सीट से कडे माझी ने भाजपा की टिकट पर जीत दर्ज की थी।
- 1985 और 1990 में यहां से जेएमएम के कृष्णा मार्डी ने चुनाव जीता था।
- 1991 में पहली बार जेएमएम से चम्पाई सोरेन इस सीट पर जीते थे और 2000 तक बिहार विधानसभा में दो कार्यकाल तक सेवा की।
- 2000 के चुनाव में सरायकेला सीट भाजपा के अनंत राम टुडू ने जीत दर्ज की थी।
- 2005, 2009, 2014 और 2019 के चुनावों में चम्पाई सोरेन जेएमएम की टिकट पर सरायकेला सीट से जीते हैं।












Click it and Unblock the Notifications