झारखंड मुक्ति मोर्चा की संकल्प सभा कल, समर्थकों में उत्साह भरेंगे मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

Jharkhand: झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने सोमवार की शाम सभा स्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि झारखंडी योद्धा हेमंत सोरेन को षड्यंत्र के तहत परेशान कर रही आदिवासी-मूलवासी विरोधी केंद्र सरकार के विरुद्ध यह उलगुलान है। झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्र सरकार की तानाशाही के विरोध में लोगों को जागरूक करने के काम में युद्ध स्तर पर जुटेगी।

champai soren 600.jpg

झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद पांडेय ने आगे यह भी कहा कि संकल्प सभा के जरिये से कार्यकर्ताओं में अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का जोश भरा जाएगा। यह अभियान तेज पकड़ेगा। केंद्र सरकार और बीजेपी ने साजिश के तहत हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया। इस साजिश का पर्दाफाश किया जाएगा। बीजेपी भ्रष्टाचार की नई परिभाषा गढ़ रही है।

विनोद पांडेय ने कहा कि जो भाजपा से बाहर हैं। वह उनकी नजर में भ्रष्टाचारी है, जिन्होंने बीजेपी के जुल्म के आगे घुटने टेक दिए। उसे ईमानदार कहा जा रहा है। भाजपा के चाल, चरित्र और चेहरे को सभी लोग समझ चुके हैं। यह चुनावी साल है। बहुत जल्द जनादेश आएगा तो सबकुछ साफ हो जाएगा। झारखंड से बीजेपी का सफाया हो जाएगा।

यह भी पढ़ें संत रविदास की जयंती आज, झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने किया नमन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+