साहिबगंजः दोस्तों के साथ घूम रही लड़की से गैंगरेप, 6 गिरफ्तार

साहिबगंज। झारखंड के साहिबगंज जिला में एक बार फिर गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। साहिबगंज में मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात को आदिवासी लड़की के साथ 6 लोगों ने गैंगरेप किया। पीड़िता जब बेहोश हो गई तो आरोपित उसे छोड़कर फरार हो गए।

sahibganj misdeed with tribal girl

होश आने पर पीड़िता जैसे-तैसे घर पहुंची फिर परिजनों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद जब घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो वह पीड़िता के घर पहुंचे। लेकिन उसके परिजन प्राथमिकी दर्ज कराने को तैयार नहीं थे। पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस ने शक के आधार पर 6 युवकों को हिरासत में लिया है।

पीड़िता ने बताया कि वह अपने दो दोस्तों के साथ बुधवार की रात 8 बजे बास्कोडीह जा रही थी। मंडरो के हनुमान मंदिर के पास कुछ लोग लेटे हुए थे। उनको देखकर वो लोग उठ गए। कुछ दूर आगे बढञने पर देखा कि एक लड़का लाल रंग की बाइक और दूसरा लड़का स्कूटी लेकर खड़ा है। फिर लड़की अपने दोस्तों के साथ आगे बढ़ गई। तब तक पीछे से दो वाहनों से 6 लड़के आए। फिर उन्होंने उसके पुरुष मित्रों के साथ मारपीट की। इस दौरान लड़की के दोनों दोस्त जान बचाकर भाग गए।

इसके बाद 6 युवक उसे घसीटते हुए भुतहा छिलका नाला के पास ले गए। वहां सबने उसके साथ रेप किया। आरोपितों की उम्र 25 से 30 साल के बीच थी। पीड़िता ने कहा कि उन्हें फिर देखने पर पहचान लेगी। वहीं मिर्जाचौकी के थाना प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि बुधवार की रात 6 युवकों ने आदिवासी किशोरी के साथ गैंगरेप किया। पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूछताछ के लिए युवकों को हिरासत में लिया गया है।

बता दें कि झारखंड के संताल परगना क्षेत्र में आदिवासी लड़कियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं थम नहीं रही हैं। एक सप्ताह पहले साहिबगंज में ही नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना घटी। इसके बाद दुमका में आदिवासी लड़की के साथ सामूहिक कुकर्म किया गया। दोनों घटनाओं का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि साहिबगंज में फिर सामूहिक दुष्कर्म की घटना घट गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+