Ranchi: गर्भवती महिला ने RIMS अस्पताल में एक साथ दिया 5 बच्चों को जन्म, सभी हैं स्वस्थ
रांची के रिम्स हॉस्पिटल में इटखोरी स्थित मलकपुर गांव निवासी अनिता कुमारी ने एक साथ पांच बच्चों को जन्म दिया है। प्रसव करने वाली डॉक्टर शशि बाला सिंह ने बताया कि पांचों का वजन एक किलो से लेकर 750 ग्राम के बीच है।

Ranchi News: झारखंड के रिम्स हॉस्पिटल में एक महिला ने सोमवार 22 मई को एक साथ पांच बच्चों को जन्म दिया है। महिला द्वारा एक साथ पांच बच्चों को जन्म दिए जाने का यह मामला अब चर्चाओं में है और मीडिया तक सुर्खिया बन चुका है। बता दें कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं और डॉक्टरों की निगरानी में है।
महिला द्वारा एक साथ पांच बच्चों को जन्म दिए जाने की खबर रिम्स हॉस्पिटल के ट्विटर हैंडल से शेयर कर दी गई है। बता दें कि पांचों का वजन एक किलो से लेकर 750 ग्राम के बीच है। सभी नवजातों को नियोनेटोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया है।
रिम्स हॉस्टिल द्वारा बताया कि यह प्रसव डॉ. शशि बाला सिंह के नेतृत्व में कराया गया है। रिम्स के ट्विटर हैंडल से पांच बच्चों का तस्वीर शेयर करते हुए लिखा गया कि, 'रिम्स के महिला एवं प्रसूति विभाग में इटखोरी चतरा की एक महिला ने पांच बच्चों को जन्म दिया है। बच्चें NICU में डाक्टरों की देखरेख में हैं।'
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पांच बच्चों को एक साथ जन्म देनी वाली महिला चतरा जिले के इटखोरी स्थित मलकपुर गांव निवासी अनिता कुमारी है। डॉक्टरों की मानें तो बच्चों का वजन कम है। हालांकि, जच्चा और बच्चों का स्वास्थ्य ठीक है और डॉक्टरों की एक टीम जच्चा और बच्चो की निगरानी कर रही है।
Recommended Video

डॉक्टरों ने बताया कि इन बच्चों का जन्म 26-27 हफ्ते में ही हुआ है। ऐसे में अभी उनकी स्थिति को लगातार मॉनिटर करने की जरूरत है। बता दें, एक महीने पहले ही रिम्स में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया था। उनके सभी बच्चे स्वस्थ हो गए थे, जिसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications