रांचीः मजदूरों से भरी जीप में बस ने मारी भीषण टक्कर, 5 लोगों की मौत

रांची। झारखंड के रांची जिले के ओरमांझी थाना क्षेत्र के चकला मोड़ के पास सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक तेज रफ्तार बस ने सवारियों से भरी जीप में टक्कर मार दी। इस हादसे में जीप में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को रिम्स पहुंचाया गया।

ranchi bus jeep accident five people died

बस और जीप की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए। चश्मदीदों की मानें तो हेमकुंठ नाम की एसी बस रांची से हजारीबाग के लिए जा रही थी। जबकि जीप सवारियों को लेकर सिकिद्दरी से रांची की तरफ आ रही थी। चकला मोड़ के पास ड्राइवर ने जीप को ओर मोड़ा तभी समाने से आ रही बस ने जीप में जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर के बाद जीप में सवार पांच लोगों की मौत हो गई।

हादसे के बाद बस का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस हादसे के दौरान बस में बैठे यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और क्षतिग्रस्त गाड़ियों को थाने ले आई। कमांडर जीप सिकिदिरी से मजदूरों को लेकर ढलाई कार्य के लिए कहीं ले जा रही थी। बता दें कि बीते रविवार को भी दर्दनाक हादसा हो गया था, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी।

ranchi bus jeep accident five people died

गढ़वा जिला मुख्यालय स्थित बाजार समिति के वज्रगृह में ईवीएम जमा होने के बाद सभी लौट रहे थे। उसी दौरान उनके स्कार्पियो की ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। घटना रविवार तड़के 4.30 बजे की बताई जाती है। विधायक भानु का भांजा प्रशांत यूपी के नगवां प्रखंड के प्रमुख भी थे। सभी स्कार्पियो से नगर ऊंटारी लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि गैस कटर से काटकर शवों को निकालना पड़ा।

यह भी पढ़ेंः शादी के कुछ महीनों बाद ही पति ने पत्नी को 2 लाख रुपये में बेचा, युवक ने दो महीने तक किया दुष्कर्म

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+