शादी के कुछ महीनों बाद ही पति ने पत्नी को 2 लाख रुपये में बेचा, युवक ने दो महीने तक किया दुष्कर्म

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में धोखे से पति द्वारा अपनी ही पत्नी की दूसरी शादी कराने का मामला सामने आया है। महिला की जिस व्यक्ति से दूसरी शादी हुई उसने महिला को बंधक बनाकर दो माह तक उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला कैसे भी उसके चंगुल से छूटकर थाने पहुंची, जहां युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

शादी के कुछ महीनों बाद ही विवाद शुरू हो गया

शादी के कुछ महीनों बाद ही विवाद शुरू हो गया

पुलिस ने बताया कि कायथा के रहने वाली युवती की शादी एक साल पहले उज्जैन शहर के आगर नाका थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक से हुई थी। शादी के दो महीने तक सबकुछ ठीक रहा। इसके बाद दोनों में आपस में झगड़ होने लगा। इस पर नाराज महिला अपने मायके चली गई। दो महीने बाद ससुराल वाले उसे मना कर वापस ले आए। इसके बाद दो दिन तक अच्छा व्यवहार किया और फिर उसके साथ बदसलूकी करने लगे।

दो लाख रुपये में पत्नी को बेचा

दो लाख रुपये में पत्नी को बेचा

पति ने उससे जबरदस्ती सादे कागज पर हस्ताक्षर ले लिया और नरवर के रहने वाले समीर नाम के युवक के साथ भेज दिया। महिला ने बताया कि उसे इतना धमकाया गया कि वह विरोध नहीं कर पाई। महिला का आरोप है कि समीर नाम के युवक उसे अपने घर में बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। बीते शुक्रवार को वह समीर के चंगुल से छूटी।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने दर्ज किया मामला

इसके बाद महिला ने एक राहगिर से फोन लेकर अपने परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर परिजन उज्जैन पहुंचे और महिला को लेकर ताने आए। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने नरवर के रहने वाले समीर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+